राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटीं गीता सोनी, श्रमिक हितों के लिए नई ऊर्जा के साथ करेंगी कार्य।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटीं गीता सोनी, श्रमिक हितों के लिए नई ऊर्जा के साथ करेंगी कार्य।

 

 

वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण में किया प्रतिनिधित्व, श्रम प्रशासन एवं महिला श्रमिकों के अधिकारों पर मिला विशेष प्रशिक्षण।

 

 

 

  जांजगीर, छत्तीसगढ़ः भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं श्रमिक हितों की मुखर प्रतिनिधि गीता सोनी ने वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान, सेक्टर-24, नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक बार फिर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

 

भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी नामांकन के आधार पर उनका चयन 27 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित “समावेशी श्रम प्रशासन : लैंगिक समानता, असंगठित क्षेत्र एवं गरिमापूर्ण कार्य (Decent Work) की रणनीतियाँ” विषयक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया था। यह चयन श्रमिक हितों के प्रति उनके वर्षों से किए जा रहे समर्पित एवं सक्रिय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

 

प्रशिक्षण के दौरान देशभर से आए विशेषज्ञों ने श्रमिकों के अधिकार, महिला श्रमिकों की भागीदारी, असंगठित क्षेत्र की चुनौतियाँ, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानून, श्रम नीतियों तथा गरिमापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

 

प्रशिक्षण के सफल समापन पर गीता सोनी को वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव का उपयोग विशेष रूप से महिला एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण तथा श्रमिक संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने में किया जाएगा।

 

गीता सोनी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़, भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ तथा समूचे श्रमिक आंदोलन के लिए गौरव का विषय है। उनके राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने से प्रदेश में श्रमिक कल्याण, सामाजिक न्याय एवं समावेशी श्रम व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)