ब्यूरो श्रीनगर (गढ़वाल): देवेन्द्र गौड़
(नया अध्याय, देहरादून)
तहसील दिवस पर जिलाधिकारी सहित पैंतीस से अधिक विभागों ने सुनी दो फरियादियों की शिकायत।
मीडिया को सूचना देने के बजाय उपजिलाधिकारी ने घुमाया सूचना वाहन।
श्रीनगर: नगर निगम क्षेत्र के तहसील श्रीनगर में लगाया गया तहसील दिवस पर चालीस से अधिक विभागीय अधिकारी एवं जिलाधिकारी पौड़ी तहसील मे पहुंची और मात्र सात (7) मिनट में फरियादीयों की तप्दिश से फरियाद सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारीयों कोआवश्यक कार्रवाही करने को कहकर तहसील दिवस का कार्यक्रम समाप्त करदिया गया।
तहसील दिवस का स्थान सुनिश्चित करने एवं विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह पहले ही सूचना दी जाती है तथा जनता को भी सूचना पहुंचाने के लिए स्थानी तहसील प्रशासन की पूर्ण जिम्मेदारी हो जाती है ताकि सड़क, पानी विजली, एवं अन्य विभागों से सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौके पर आकर शिकायती पत्र लेकर आई जनता की शिकायतों को स्तिथि, प्रस्थिती को देखते हुऐ मौके पर ही या समय देकर निपटाया जा सके लेकिन लेकिन श्रीनगर तहसील दिवस में ऐसा कुछ नहीं होता होता है विगत चार, पांच सालों से हमेशा ही माह के प्रथम सप्ताह के मंगलवार को लगने वाले तहसील दिवस में तहसील प्रशासन द्बारा विभागीय अधिकारियों को इतला तो किया जाता है लेकिन क्षेत्र की जनता को इसकी सूचना तक नहीं दी जाती है। लेकिन 4 अगस्त 2026 को लगने वाले तहसील दिवस पर श्रीनगर उपजिलाधिकारी नुपुर वर्मा के सूचना तंत्र ने सबको चौंका दिया जिसमें जिलास्तरीय पैंतीस से चालीस विभागीय अधिकारीयों की 70 सत्तर से भी अधिक की फौज ने तहसील मीटिंग हाल तो भर दिया लेकिन फरियादियों की संख्या मात्र दो रही ग्यारह बजकर त्रेपन मिनट (11ः53 ) मिनट पर सुरू हुई मीटिंग बारह (12:) बजे समाप्त हो गई फरियादियों के न आने का कारण उपजिलाधिकारी नुपुर वर्मा से पूछा तो मोहतरमा जी ने कहा कि हमने सूचना देने के लिए वाहन तो घुमाया था जो सरासर उपजिलाधिकारी द्बारा दिया गया बयान तर्कविहीन था। क्योंकि आज के सूचना तंत्र के दौर में सूचना देने के लिए गाड़ी घुमाने वाली बात सच साबित नहीं हो सकती है क्योंकि शोशल मीडिया एवं स्थानीय सूचना समाचार पत्रों एवं चैनलों के माध्यम से छोटी सी खबर या सूचना को दुनिया के किसी भी कोने तक पहुंचाई जा सकती है लेकिन श्रीनगर उपजिलाधिकारी ने गाड़ी का झूठा बहाना बनाने के बजाय स्थानीय शोशल मीडिया एवं पत्रकारों को सूचना देना उचित नहीं समझा है। जो सबसे बड़ी चूक है।









