ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शिष्टमंडल ने एसएसपी से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न जनसमस्याओं से कराया अवगत।
अल्मोड़ाः उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा का एक शिष्टमंडल आज दिनांक 5अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर घोड़के से मिला।इस अवसर पर शिष्टमंडल ने एसएसपी घोड़के को यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से परिचित कराया तथा पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। शिष्टमंडल ने नगर क्षेत्र में विकसित नवीन पार्किंग स्थलों पर समयबद्ध अवधि के लिए दोपहिया वाहनों की पार्किंग नि: शुल्क किए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही नगर की सड़कों पर रहे निराश्रित गौवंशों को नगर से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने,कटखने बंदरों से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की संबंधित से मांग की।
शिष्टमंडल द्वारा यह भी सुझाव दिया कि नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा संदिग्ध एवं चिन्हित नशा तस्करों को समय-समय पर थानो में बुलाकर उनकी नियमित निगरानी की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल द्वारा उठाए गए सभी सुझावों एवं जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए, आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयोजक एवं प्रदेश प्रतिनिधि दयाकृष्ण काण्डपाल, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, महासचिव दयानन्द कठैत, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, विधिक सलाहकार संजय अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।









