डॉ0 हरि नाथ मिश्र
(पूर्व विभागाध्यक्ष-अंग्रेजी)
का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
अयोध्या, (उ0प्र0)
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
लगी आग दिल में अभी आ बुझा दो।
जले आशियाँ पर नया घर बसा दो।।
रहा है तड़प दिल तुम्हारे लिए ही।
कोई गीत प्यारा सा इसको सुना दो।।
उजड़ा हुआ लगता दिल का चमन ये।
महकता जरा एक गुल तो खिला दो।।
हुआ एक अरसा नहीं देख पाए।
झलक माहताबी तो आकर दिखा दो।।
बीते हुए कल की बातें न करना।
सभी तीखी बातों को अब तो भुला दो।।
माना जमाने में नफरत भरी है।
अभी प्रेम का एक दीपक जला दो।।
भौंहें तनी थीं भले चाहे जितनी।
उन्हें भूलकर अब रा मुस्कुरा दो।।







