पर्यटन मंत्री बोले, पुत्र से आवेदन वापस लेने का करेंगे अनुरोध

Spread the love

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए कुल 23 व्यक्तियों ने आवेदन किया। जांच के बाद जो छह व्यक्ति पात्र पाए गए, उनमें उनका पुत्र सुयश रावत भी है।

आवेदन की इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई, इस पर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी को उनके पुत्र के आवेदन करने पर आपत्ति है तो वह उनसे आवेदन वापस लेने का अनुरोध करेंगे।

क्रूज बोट संचालन को खुले रूप से मांगे थे आवेदन

टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र के आवेदन का मामला तूल पकड़ने पर उन्होंने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण ने क्रूज बोट संचालन को खुले रूप से आवेदन मांगे थे। इसमें पूरी पारदर्शिता अपनाई गई। इस संबंध में विवाद खड़ा करने वालों को यह पता होना चाहिए कि अभी यह केवल आवेदन ही हैं।

टेंडर बताकर भ्रम फैलाने का प्रयास

किसी को भी क्रूज बोट संचालन की कोई स्वीकृति नहीं मिली। कुछ राजनीतिक व्यक्तियों ने इसे टेंडर बताकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया। इस प्रक्रिया में सरकार की ओर से किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं लगना था। यह कार्य निवेश करने वाला स्वयं करेगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि उनका पुत्र उत्तराखंड में निवेश कर स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार देने का इच्छुक है। उनका राजनीतिक जीवन हमेशा से बेदाग रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने हमें सिखाया है कि हमें कमल की तरह रहना चाहिए। राजनीति में स्वच्छता एवं शुचिता होनी चाहिए। इसलिए वह अपने पुत्र से आग्रह करेंगे कि वह अपना आवेदन वापस लें, ताकि किसी को भी अनावश्यक विवाद पैदा करने का अवसर न मिले।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।