जन्माष्टमी की धूम देहरादून में देखने को मिलेगी, राजवाड़ी झूले में विराजेंगे कान्हा और सिर पर सजेगा अमेरिकन डायमंड मुकुट

Spread the love

देहरादून । सोमवार को घर-घर कान्हा बिराजेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बाजार भी सज गए हैं। कान्हा की पोशाक से लेकर झूले तक, शृंगार के सामान से लेकर पालकी तक वे सब वस्तुएं नए रंग और रूप में आई हैं जो यशोदा नंदन को प्रिय हैं।

इस बार पहली कन्हैया राजवाड़ी झूला में झूलेंगे और अमेरिकन डायमंड मुकुट धारण करेंगे। ठाकुर जी की पगड़ी भी खास लुक में आई हैं। मूर्तियों के भी अलग-अलग रूप हैं। कुंदन वर्क की ड्रेस, मथुरा-वृंदावन की हेंडमेड पोशाक भी उपलब्ध है।

जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में मंदिरों में तैयारी के साथ ही लोग बाजार में कान्हा की ड्रेस व पूजा का सामान खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की हर पसंद व हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने भी तैयारी पूरी कर दी है। झंडा बाजार, हनुमान बाजार से लेकर पीपल मंडी, पलटन बाजार कान्हा के रंग में सरोबर नजर आ रहा है।

मथुरा वृंदावन से हेंडमेड पोशाक खास

हनुमान चौक स्थित पशुपति पूजा ट्रेडर्स के संचालक मनीष गुप्ता ने बताया कि पहली बार बाजार में कान्हा जी के लिए राजवाडी झूला, काउच, हेंगिंग झूला, बेड, पालना, कुंदन वर्क वाली ड्रेस आदि आई है। मथुरा वृंदावन से हेंडमेड पोशाक खास है, जिसकी मांग इस बार सर्वाधिक है।

बीते वर्ष के मुकाबले इस बार दाम में खास बढ़ोतरी नहीं है। ऐसे में लोग भी खरीदारी में उत्साह दिखा रहे हैं। हनुमान चौक स्थित दुर्गा पूजा स्टोर की संचालक पायल गर्ग ने बताया कि दुकानें पूरी तरह से सज चुकी हैं। वर्षा के चलते इन दिनों ग्राहक उम्मीद के मुकाबले कम हैं, लेकिन वर्षा बंद होते ही भीड़ लग जाती है।

मेटल व मौजघास के झूले है खास

पीपलमंडी स्थित इंद्रप्रकाश विजय कुमार के संचालक राकेश ने बताया कि मेटल व मौजघास के झूले इस बार उपलब्ध हैं। इसके अलावा मल्टीकलर पालकी, रंग-बिरंगे झूले, लड्डू गोपाल की टोकरी, सिंहासन, भोग बर्तन सेट के अलावा कान्हा की मूर्ति खास है। इस बार मौसम को देखते हुए लोग लड्डू गोपाल के लिए फैब्रिक की पोशाक खूब पसंद कर रहे हैं।

राधे-राधे वाली धोती कुर्ता व मोरपंखी छपाई वाला लहंगा है पसंद

पलटन बाजार स्थित कपड़ों के दुकानदार प्रतीक मैनी ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन घरों में छोटे बच्चों को पहनाने के लिए व विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पीले रंग के धोती कुर्ता की बिक्री सर्वाधिक हो रही है।

इस बार मैरून रंग के राधे राधे लिखे धोती कुर्ता व राधारानी का मोरपंखी छपाई वाला लहंगा खूब पसंद किया जा रहा है। जीरो साइज से लेकर 12 वर्ष तक के बच्च्चों के लिए कपड़े उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 150 रुपये से शुरू है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए