राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जान गए हैं जमाने को, बदलते हुए बहानो को,
हँसते हुए चेहरों के पीछे, छुपे हुए फसानों को।
कल जो कहते थे अपना, आज नज़र चुराते हैं,
लोग चले आते हैं रोज़, नए रिश्ते आज़माने को।
सच्चाई की राहों में अब, बस धोखे ही धोखे हैं,
ज़ालिम दुनिया है, तन्हाई में हमें तड़पाने को।
तकरार में खो गई समझ , उम्मीदें बस छलावा है,
भरोसा टूटा है अपनों से, कुछ नहीं पछताने को।
जान कर भी दुनिया को, हम अंजाने है “रंजन “
लिखकर अपना दर्द दिल, बैठे हैं गुनगुनाने को ।







