लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के कार्यों एवं विभागीय तैयारियों की समीक्षा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की विभागों से बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

      लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के कार्यों एवं विभागीय तैयारियों की समीक्षा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की विभागों से बैठक।

 

 

         अल्मोड़ाः लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए जा रहे कार्यों एवं विभागीय तैयारियों की समीक्षा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक उपायों तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों तथा जिला पंचायत के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग एवं छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बीमारी की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने पशुपालन विभाग को गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण कार्य पर नियमित नजर रखते हुए अधिक से अधिक गोवंशीय पशुओं को टीकाकरण के दायरे में लाने को कहा, जिससे पशुओं को बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने पशुओं के परिवहन को निरुद्ध करने के लिए जनपद के प्रवेश नाकों पर नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं की आवाजाही की निगरानी गंभीरता से की जाए और जांच व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, जिससे बीमारी के प्रसार की आशंका को कम किया जा सके।

 

उन्होंने पशुपालकों को लंपी स्किन बीमारी से बचाव एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक करने के निर्देश भी दिए। इसके लिए पशुपालन विभाग को पशुपालकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए ।

 

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश अग्रवाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़