एक सप्ताह में फिजिशियन की नियुक्ति का दावा करने वाले भाजपा नेता अब जनता को जवाब दें: डॉक्टर कब आएगा।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

एक सप्ताह में फिजिशियन की नियुक्ति का दावा करने वाले भाजपा नेता अब जनता को जवाब दें: डॉक्टर कब आएगा।

 

 

भाजपा के दावे फिर साबित हुए हवा-हवाई, दो माह से खाली है जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद: वैभव पांडे।

 

 

           अल्मोड़ाः जिला अस्पताल अल्मोड़ा में पिछले करीब दो माह से फिजिशियन की तैनाती नहीं होने के मामले ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि करीब एक सप्ताह पूर्व भाजपा के आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात और वार्ता के बाद सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि एक सप्ताह के भीतर जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति कर दी जाएगी। लेकिन एक सप्ताह बीत चुका है और अस्पताल में आज भी फिजिशियन नहीं है।

 

वैभव पांडे ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जनता से एक सप्ताह का वादा किया था, अब जनता उनसे जवाब मांग रही है कि वह एक सप्ताह कब आएगा? अस्पताल में डॉक्टर की जरूरत है, बयान और प्रेस कॉन्फ्रेंस की नहीं।

 

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद करीब दो माह से खाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों को उचित विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई मरीजों को निजी अस्पतालों अथवा दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेता लगातार जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर दावे और घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर मरीजों की परेशानी कम नहीं हुई है। अगर सरकार और भाजपा नेता वास्तव में गंभीर हैं तो उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं कि उन्होंने किससे मुलाकात की, बल्कि यह बताना चाहिए कि फिजिशियन की नियुक्ति कब होगी।

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद एक सप्ताह में नियुक्ति का दावा किया गया था। अब वह समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में भाजपा नेताओं को जनता के सामने आकर अपने दावे की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

 

वैभव पांडे ने कहा कि जनता को आश्वासन नहीं, अस्पताल में डॉक्टर चाहिए। श्रेय लेने की राजनीति से मरीजों का इलाज नहीं होता। जिला अस्पताल पहाड़ की बड़ी आबादी के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है और यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद लंबे समय तक खाली रहना सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

उन्होंने सरकार से मांग की कि बिना किसी और देरी के जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति की जाए। साथ ही भाजपा नेताओं से कहा कि यदि उनका एक सप्ताह में नियुक्ति का दावा सही था तो अब तक नियुक्ति क्यों नहीं हुई, इसका जवाब जनता को दिया जाए।

 

वैभव पांडे ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फिजिशियन की नियुक्ति नहीं की गई तो कांग्रेस जनता की इस समस्या को लेकर सड़क पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हजारों मरीजों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य का सवाल है। जनता के स्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

  • Related Posts

    महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌पर अंकित है

    Spread the love

    Spread the love    प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)           // पुण्यतिथि पर सादर…

    साहित्यकारों ने जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ के योगदान को किया याद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         साहित्यकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’