उत्‍तराखंड में श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ मनाई जन्माष्टमी, बधाई गीत और आतिशबाजी से जगमग हुआ शहर

Spread the love

 देहरादून भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी श्रद्धा, भक्तिभाव व हर्षोल्लास के साथ मनाई। रात 12 बजते ही नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, बधाई गीत व आतिशबाजी से द्रोणनगरी गूंज उठी।

कन्हैया की जयकारों के साथ मंदिर में झांकियां व श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं के मंचन व मटकी फोड़ ने सभी का मन मोहा। मंदिरों में कान्हा को उनकी पसंदीदा माखन मिश्री का भोग लगाया गया। बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण व राधा रानी बनकर मनमोहक प्रस्तुति दी। देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। आज नंदोत्सव मनाया जाएगा।

कृष्ण भक्तों ने घरों में पूजा की

सोमवार सुबह व्रत धारण के साथ ही कृष्ण भक्तों ने घरों में पूजा की तैयारी शुरू की। विभिन्न मंदिरों को लाइट व फूलों से सजाया गया। सुबह से लेकर देर रात तक भजन गायन का दौर चलता रहा।

किशन नगर चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर गीता भवन, राधा-कृष्ण मंदिर मन्नूगंज, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, कालिका माता मंदिर अंसारी मार्ग समेत विभिन्न मंदिरों में विशेष झांकियों के साथ ही कृष्ण गीत चलते रहे।

कृष्ण जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल का दूध, दही, शक्कर, घी के साथ अभिषेक के बाद उन्हें वस्त्र धारण करा पालने में विराजमान किया। इसके बाद पंचामृत मिष्ठान का भोग लगाया।

कलाकारों ने भक्ति गीत, बच्चों ने किया कृष्ण की लीलाओं का मंचन

इंटरनेशनल सोसायटी फार कृष्णा कंशसनेस (इस्कान) की ओर से दौड़वाला के हरे कृष्णा हिल्स स्थित श्रीराधा बांके बिहारी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अभिषेक में भगवान को फूलों, आभूषणों से सजाया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य श्लोक पाठ, कृष्ण की लीलाओं का मंचन में बच्चों व बड़ों ने उत्साह दिखाया। मंदिर के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

 

इसके अलावा विभिन्न तरह खेल स्टाल में पारंपरिक दही-हांडी, रिंग टास व कृष्णा थीम पर आधारित प्रश्नोत्तरी, वैदिक पुस्तकों की प्रदर्शनी, भव्य सजावट व पुरस्कार वितरण विशेष रहा। मंदिर के निदेशक लीला पुरुषोत्तम दास व अध्यक्ष परम करुणा माधव दास ने सभी का स्वागत किया।

वहीं, इस्कान की ओर से कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी के सामुदायिक केंद्र में केशव भारती दास के सानिध्य में संध्या आरती, हरिनाम संकीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम, लड्डू गोपाल का महाभिषेक के बाद भोग व आरती की गई।

दिवाकर गांगुली व साथियों के भजनों पर झूमे भक्त

द आर्ट आफ लिविंग की ओर से परेड ग्राउंड स्थित सुसात फंक्शन सेंटर में सत्संग व ध्यान में भजन गायकों ने प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। दिवाकर गांगुली व अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर भक्तों ने खूब नृत्य किया।

इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की महत्ता के बारे में भी बताया। द आर्ट आफ लिविंग के मीडिया समन्वयक नितिन जैन ने बताया कि भक्ति में जो डूबता है, वही तर जाता है। संसार में जो डूबता है वह दुखी हो जाता है। यही जन्माष्टमी का संदेश है। इस मौके पर वेद व्यास गुलाटी, राज्य समन्वयक नंदिता सिंह, आभा ममगाईं, सरल अग्रवाल, केपी उप्रेती आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में कलाकारों व झांकियों ने मोहा मन

डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ द्वारा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो डीएल रोड स्थित मठ से शुरू होकर आर्य नगर, राजपुर रोड, दिला राम बाजार, ओल्ड सर्वे रोड, ईसी रोड, सर्वे चौक, करनपुर बाजार, सीमेंट रोड होते हुए मठ पहुंची।

शोभायात्रा में कलाकारों की प्रस्तुति, राधा कृष्ण की भव्य झांकी व रथ खास रहे। इस मौके पर त्रिदंडी स्वामी भक्ति सौरभ आचार्य महाराज, भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज, बंगाल से भक्ति सर्वस त्यागी महाराज, वृंदावन से दुर्गादास प्रभु, राधा गोविंद प्रभु, जीवन कृष्ण प्रभु, अशोक प्रभु, मठ रक्षक त्रिदंडी स्वामी भक्ति प्रसन्न त्यागी महाराज आदि मौजूद रहे।

आचार्य दुर्गा प्रसाद नौडियाल ने कहा कि श्रीकृष्ण ने कर्तव्य निष्ठा व मानवीय आचार विचार पर जो ज्ञान दिया वह विश्व की अन्य धार्मिक पुस्तकों में कम ही मिलता है। आज जरूरी है कि हम सब गीता में दिए ज्ञान का अनुसरण करें।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए