चंपावत निवासी सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली

Spread the love

खटीमा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गोली लगने से जान गंवाने वाले चंपावत जिले के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान विपिन चंद के माता-पिता व भाई का परिवार खटीमा के भूड़ महोलिया में रहता है, जबकि पत्नी व बच्चे काठगोदाम, हल्द्वानी में रहते हैं।

स्वजन ने बताया सोमवार को विपिन की पत्नी से बात हुई थी, जिसमें उसने सबकी कुशलक्षेम पूछकर सब ठीक होने की बात कही थी। स्वजन ने विपिन के आत्महत्या की घटना से पूरी तरह इन्कार किया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा है।

पार्थिव देह के खटीमा पहुंचने की उम्मीद

बुधवार सुबह जवान की पार्थिव देह के खटीमा पहुंचने की उम्मीद है।  मूल रूप से चंपावत जिले के पाटी बिसारी निवासी सेना से रिटायर भैरव दत्त गहतोड़ी अपनी पत्नी शांति देवी, बड़े बेटे नवीन चंद्र, बहू व दो पोतों के साथ पिछले दस वर्षों से यहां भूड़ महोलिया में मकान बनाकर रह रहे हैं जबकि छोटा बेटा विपिन चंद्र अपनी पत्नी कविता, पुत्र शुभम व पुत्री संध्या के साथ काठगोदाम सीआरपीएफ कैंपस में रहते थे।

वे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात थे, जिनकी गोली लगने से मौत हो गई है। स्वजन ने बताया सोमवार सुबह करीब 11 बजे सीआरपीएफ कंट्रोल रूम से उनके पास फोन आया, जिसमें घटना के बाबत जानकारी दी गई।

घटना के बाद हल्द्वानी से पत्नी और बच्चे खटीमा आ गए हैं। स्वजन ने बताया विपिन वर्ष 2000 में रामपुर में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वह जून में परिवार समेत माता-पिता से मिलने खटीमा आए थे।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।