ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में कुमाऊं महोत्सव की मची धूम, खूब आनंद ले रहे हैं लोग।
अल्मोड़ाः में इन दिनों कुमाऊं महोत्सव चल रहा है। प्रत्येक दिन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं तथा स्टार लोक गायक व स्यानीय कलाकार तमाम मनमोहक प्रस्तुति दे रहे हैं।
कल शुक्रवार 30-08-24 की संध्या में सर्वप्रथम ओपन माइक कार्यक्रम हुआ उसके बाद,स्टार लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल द्वारा कई लोक गीत गए जिनमें-ओ दीपा भाबरा,ग्वाल बालों का साथ मां,हाथ पैरली घड़ी ला,संगीता रड़िगयों में बांजका पतेलों मां आदि।कई स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा उपस्थित थे। कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव वैभव पाण्डे,उप सचिव चेतन पाण्डे,संचालक-गीतम भट्ट शर्मा, मुख्य संयोजक-अमरनाथ नेगी,खेल संयोजक-हरीश कनवाल, प्रतियोगिता संयोजक-हर्षाता तिवारी, शगुन त्यागी, खुशी बिष्ट, गीता तिवारी,युवाम बोहरा,भानू पंत,निशांत पाण्डे, नवीन पाण्डे,प्रदीप मेहता, दीक्षा सुयाल आदि मौजूद थे।







