सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला।

 

अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर का हुआ आगाज।

 

डीएम और एसएसपी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ।

 

 

                अल्मोड़ाः में विक्टोरिया प्रीमियर लीग का आगाज हो गया है। बुधवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला शिव शक्ति और सन साइन वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सन साइन वॉरियर्स ने जीत दर्ज की। 

 

           हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अंशुल सिंह और विशिष्ट अतिथि एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शिव शक्ति और सन साइन वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिव शक्ति की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 180 रनो का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी सन साइन वॉरियर्स ने 19.4 ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मेन ऑफ द मैच का खिताब यश सनशाइन वॉरियर के ऑल राउंडर खिलाड़ी हर्ष गैड़ा को उनके शानदार प्रदर्शन 4 ओवरों में 35 रन देकर 3 विकेट व नाबाद 22 गेंदों में 28 रन को दिया गया। यहां आयोजक मनोज सिंह पवार, पार्षद वंदना वर्मा, अंजू बिष्ट, नेहा टम्टा, प्रत्येश पांडे, अरविंद जोशी, रोहित भट्ट, दीप चंद्र जोशी, अंकित पांडे, जगदीश चौहान, आबिद अली खान, सूरज वाणी, आशीष भारती, छात्रा उपाध्यक्ष रश्मि पांडे, नेहा टम्टा, अंकिता कपिल, कैलाश मेहरा, राजेंद्र राणा, गोविंद बिष्ट, देव सिंह कनवाल, कुंदन राम, हेम आर्य, योगिता जोशी, राजेंद्र सिंह लटवाल, पंकज बिष्ट, ललित कनवाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी के निधन पर शोक

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी के निधन पर शोक।        …

    सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में मनाया गया गढ़ भोज महोत्सव देहरादून।

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)           सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में मनाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुर-साधना से सफलता के शिखर तक पहुँचे आयुष ठाकुर

    • By User
    • October 7, 2026
    • 8 views
    सुर-साधना से सफलता के शिखर तक पहुँचे आयुष ठाकुर

    सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी के निधन पर शोक

    • By User
    • October 7, 2026
    • 11 views
    सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी के निधन पर शोक

    सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 10 views
    सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला।

    डॉ. निक्की शर्मा की ‘मानवता की सुगंध : संत सौरभ’ का कवर पेज मुंबई में लोकार्पित।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 8 views
    डॉ. निक्की शर्मा की ‘मानवता की सुगंध : संत सौरभ’ का कवर पेज मुंबई में लोकार्पित।

    सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में मनाया गया गढ़ भोज महोत्सव देहरादून।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 10 views
    सुद्धोवाला डिग्री कॉलेज में मनाया गया गढ़ भोज महोत्सव देहरादून।

    ज्यादा सोचो मत, ज्यादा जियो

    • By User
    • October 7, 2026
    • 13 views
    ज्यादा सोचो मत, ज्यादा जियो