मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
विकासखंड हवालबाग में तिरिस्तरीय पंचायत
जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास सेवा हेतु सम्मेलन।
अल्मोड़ाः आज विकासखंड हवालबाग में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन 2026 में पंचायत प्रतिनिधियों का क्षमता विकास एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अभिमुखकरण प्रशिक्षण के एक दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन कारी सम्मान परिषद हुकम सिंह कुंवर जी और माननीय ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू जी कैलाश शर्मा जी पूर्व विधायक अल्मोड़ा रवि रौतेला जी पूर्व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी जी सहित संजय बिष्ट जी प्रकाश बिष्ट आनंद भोज अजय वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल अनुसूचित जाति मोर्चा तिलोक जी,देवेंद्र नयाल जी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी जी ग्राम प्रधान संगठन महामंत्री सहित सम्मानित ग्राम प्रधान सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन रमेश कनवाल जी सहायक खंड विकास अधिकारी हवालबाग द्वारा किया गया, खंड विकास अधिकारी द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया, प्रशिक्षक गुलशन बर्थवाल द्वारा ग्राम पंचायत के स्वयं के संसाधनों द्वारा अपनी आई अर्जित करने के बारे में बताया गया देवेंद्र नयाल जी द्वारा बताया गया पर्वतीय क्षेत्र में विषम भौगोलिक परिस्थितियों में ग्राम पंचायत में कर लगाना कठिन कार्य है, रवि रौतेला जी द्वारा बतायागया की पंचायतें कैसे मिलकर एकजुट होकर आगे बढ़ सकते हैं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को चुनावी मतभेद भुलाकर सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हुए खुद समस्याओं का समाधान खोजना होगा, साथ ही लोक जनता स्वैच्छिक रूप से चकबंदी अपनी ऐसा मार्ग खोजना होगा प्रमुख हवालबाग श्रीमती हिमानी कुंडू जी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर विकासखंड हवालबाग को आगे बढ़ाने की अपील की गई और सभी का धन्यवाद किया गया मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर जी द्वारा पंचायत को आजीविका संवर्धन, सामूहिक खेती,नशा मुक्ति और अपनी संस्कृति को बचाने का प्रयास करना चाहिए, तभी हमारी पंचायतें सशक्त हो सकती है, अंत में रमेश कनवाल सहायक खंड विकास अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया ।







