मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे
प्राचीन और ऐतिहासिक रामलीला नंदा देवी का मंचन।
अल्मोड़ाः सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे प्राचीन और एतिहासिक रामलीला नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के प्रथम दिवस में रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म और सीता जन्म की प्रस्तुति दी गई।
प्रथम दिवस की रामलीला आरम्भ होने से पूर्व कमेटी के संरक्षक व वरिष्ठ व्यवसायी स्व किशन गुरुरानी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके द्वारा रामलीला मंचन में दिए गए सहयोग के लिए याद किया गया।
प्रथम दिवस की लीला का उदघाटन मुख्य अतिथि कमेटी के सयोजक वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व पालिका सभासद प्रकाश पांडे और पूर्व नगरपालिका सभासद जीवन नाथ वर्मा द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। रामलीला मंचन का शुभारम्भ श्री राम स्तुति से हुआ तदपश्चात छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया। सरस्वती का अभिनय जीविका द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना में हर्षिता पांडे, मानवी बोरा, नीतू मावड़ी कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, वेदांशी गोस्वामी, छवि पांडे ने अभिनय किया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष और लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर और रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की। संचालन कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।
साज पर हारमोनियम पर राजन नयाल, तबले पर शेखर सिजवाली ने अपना सहयोग प्रदान किया। रावण के पात्र का अभिनय हरि विनोद साह, देवगण संजय जोशी, द्रोण नेगी, अविरल जोशी और आदित्य गुरुरानी, ब्रह्मा हिमांशु परगाई, रावण दूत मुरलीधर कांडपाल, मुनि राजेंद्र रौतेला, दशरथ द्रोण नेगी जनक का अभिनय अविरल जोशी बाल राम तविषा साह और बालिका सीता सृष्टि उप्रेती ने किया।
पात्रों का मेकअप दानिश, राजू शर्मा द्वारा किया गया।
मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी और जीवन पाठक द्वारा किया गया। रामलीला मंचन का सोशल मिडिया में सीधा प्रसारण नमन बिष्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अनिल सनवाल, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट, गणेश मेर, अमरनाथ सिंह नेगी, कविश अरोरा, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, संजय साह, परितोष जोशी, जगदीश भंडारी, शशि मोहन पांडे, पूनम पाठक, संगीता पांडे, हर्षवर्धन पांडे, अमित उप्रेती, लोकेश तिवारी, आयुष वर्मा, मानवेंद्र साह, वरुण साह, सुमित साह उपस्थित थे।






