जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

 

 

 

      अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों से निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं प्रारंभिक तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

         जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति एवं उनके कार्यों की निगरानी, मतदान केंद्रों तक सुगम पहुंच, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान तथा निर्वाचन संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें।

 

      जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों के सत्यापन के दौरान पाई जाने वाली कमियों का समय रहते निराकरण किया जाए। उन्होंने बीएलओ से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि बूथ स्तर पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

 

                         बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे, जबकि जनपद के अन्य उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

  • Related Posts

    त्रियुगीनारायण में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 3.58 लाख के पार

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    फिजिशियन की तैनाती से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                             …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 9 views
    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।

    जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

    विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न।

    त्रियुगीनारायण में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 3.58 लाख के पार

    • By User
    • November 2, 2026
    • 8 views
    त्रियुगीनारायण में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 3.58 लाख के पार

    फिजिशियन की तैनाती से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती। 

    • By User
    • November 2, 2026
    • 17 views
    फिजिशियन की तैनाती से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती। 

    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    • By User
    • November 2, 2026
    • 16 views
    ‘कर्मफल’ (भाग18)