मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
अल्मोड़ा: राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मेलन में पिछले 30 वर्षों से कुमाऊनी भाषा के रचनाकार और भाषा प्रेमी निरंतर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच जहां एक ओर कुमाऊनी भाषा के समक्ष मौजूद चुनौतियों को सामने लाएगा, वहीं दूसरी ओर कुमाऊनी के रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगा।
इन रचनाकारों को मिलेंगे वार्षिक लेखन पुरस्कार
बैठक के दौरान कुमाऊंनी भाषा में न्यास द्वारा संचालित सात वार्षिक लेखन पुरस्कार योजनाओं के विजेताओं की घोषणा भी की गई। इसके तहत: कुसुम पठानी स्मृति बाल कहानी लेखन पुरस्कार: डॉ. पवनेश ठकुराठी, डॉ. कुंदन रावत व दीपा पांडे को दिया जाएगा तारा जोशी स्मृति लेखन पुरस्कार: कृतिका बिष्ट, ममता बिष्ट व सपना बिष्ट को प्रदान किया जाएगा भारतेंदु निर्मल जोशी स्मृति कुमाऊंनी समालोचना लेखन पुरस्कार: डॉ. गीता खोलिया, सुमन बुधलाकोटी और डॉ. हेमचंद्र दुबे को मिलेगा
जमुनादेवी खनी स्मृति कुमाऊनी संस्मरण लेखन पुरस्कार: शिवदत्त पांडे, जनार्दन चिलकोटी और विनोद पंत को प्रदान किया जाएगा। शंकर लाल साह कुमाऊंनी निबंध लेखन पुरस्कार: शिवदत्त पांडे, मुन्नी पांडे और डॉ. राजीव जोशी को दिया जाएगा अरुण कुमार भट्ट स्मृति कुमाऊंनी यात्रा वृतांत लेखन पुरस्कार: आनंद सिंह बिष्ट, डॉ. अर्चना जोशी और गिरीश चंद्र जोशी को मिलेगा बचुली देवी स्मृति बाल कविता लेखन पुरस्कार: राजेश्वरी पांडे, डॉ. कुंदन रावत और मीनू जोशी को प्रदान किया जाएगा।
बैठक में हयात सिंह रावत, बहादुर सिंह गैड़ा, माधवानंद खोलिया, डॉ. गीता खोलिया, भूपाल नागरकोटी, हयात सिंह बिष्ट, आनंद सिंह सौतियाल, डॉ. के सी जोशी, आनंद बिष्ट चंदन कुमाऊंनी, विनय किरौला, अक्षय टम्टा, गोपाल रावत, बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, गोपाल सिंह गैड़ा, शशि शेखर और नीरज पंत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







