गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

Spread the love

 

संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                                               

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड                                              (w) 6395080071

 

 

   गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब,                                मंदिरों में लगा 56 भोग।

 

     अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,                                  श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद।

 

 

               नवापारा-राजिम: पांच दिवसीय दीपावली पर्व की श्रृंखला में आज गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट उत्सव नगर सहित समूचे अंचल में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के श्री राधा-कृष्ण मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर एवं श्री संतोषी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान को विधि-विधान से पूजन कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

 

                       गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र की पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत और प्रकृति की पूजा करने का संदेश दिया था। इससे क्रोधित होकर इंद्रदेव ने ब्रज में मूसलाधार वर्षा कर दी, जिससे समूचा क्षेत्र जलमग्न होने लगा। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर विशाल गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त गोकुलवासियों, गायों और पशुधन को उसके नीचे आश्रय प्रदान किया। सात दिनों तक भगवान ने पर्वत को धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की। अंततः इंद्रदेव को अपनी भूल का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी।

 

           इसी पौराणिक प्रसंग की स्मृति में गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। अन्नकूट उत्सव में विभिन्न प्रकार के पकवान, व्यंजन और मिठाइयां भगवान को अर्पित की जाती हैं। छप्पन भोग के पीछे भी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत धारण किए रहे और प्रतिदिन आठ बार भोजन करने की परंपरा के अनुसार भक्तों ने 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया।

 

       नगर में धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की।

  • Related Posts

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त