संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-
डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।
नवापारा राजिम: अच्छी एवं स्वस्थ परंपराएं नगर को एक पवित्र और प्रेरणादायक वातावरण से भर देती है और यह बात हमारे डॉक्टर साहब गदिया जी बखूबी जानते हैं, नगर के सामाजिक सरोकारों से जुड़े पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री व राजू काबरा ने यह समवेत स्वरों से कहा,उन्होंने इस बात के लिए वैद्य भंवर लाल जैन दवाखाना के संचालक डॉक्टर गादिया परिवार को साधुवाद दिया, विदित हो कि यह परिवार नगर में विगत 48वर्षों से अनवरत सार्वजिनक रूप से एक गरिमामय समारोह में नगर की विशिष्ट विभूतियों का सम्मान करता रहा है, यह क्रम कोरोना काल में भी नहीं रुका, शासन प्रशासन की अनुमति लेकर सीमित रूप से ही सही इस परम्परा का पालन किया गया, अब तो नगर के लोग भी इस आयोजन की आतुरता से प्रतीक्षा करते हैं और स्वमेव चले आते हैं, इस वर्ष यह आयोजन इस मामले में विशिष्ट रहा कि इस बार नगर के लगभग 10 डॉक्टरर्स का सम्मान किया गया जो कि हाल ही में डिग्री लिए हैं और अपने अंचल की सेवा के लिए कृत संकल्पित हैं डॉ.मेघिल टी. एन.रमेश, डॉ.दीप्ति मिश्रा गन्देचा, डॉ.विधि जैन, डॉ.प्रज्ञेष विशु, डॉ.रुचि रुपरेखा, डॉ.अदिति बंगानी, डॉ. युक्ति बंगानी सहित लेखिका श्री मति राजलक्ष्मी श्रीवास्तव, गोल्ड मेडलिस्ट प्रोफेसर यशिका इसरानी आदि हस्तियों को शाल, श्रीफल देकर व तिलक वंदन करके सम्मानित किया गया, आयोजक परिवार के डॉक्टर राजेन्द्र गदिया व श्री मति सुरेखा गादिया ने उनका मंच पर अभिनंदन किया, उन्होंने कहा कि भविष्य में नगर की सेवा के भाव से जुड़ने वाली इन हस्तियों का सम्मान ही वास्तव में भगवान श्री धनवंतरी की सच्ची पूजा है।


इस अवसर पर डॉ.बलजीत सिंग, डॉ.दिलीप शाह, डॉ.गोपाल केला, डॉ.पुनीत गोस्वामी, डॉ.टी.एन.रमेश, डॉ.तेजेन्द्र साहू, डॉ.अनुज जैन, डॉ.अभिषेक ठाकुर, डॉ.नितिन सेवानी, डॉ.वैभव साहू, डॉ.रामाधीन तोरला, डॉ.प्रतीक शाह, डॉ.उजाला शाह, डॉ.अदिती गोस्वामी, डॉ.कौशिक, डॉ.ए.सी.शर्मा, डॉ.पन्नालाल वशिष्ठ, डॉ.आशीष यदु, डॉ.गरिमा भंडारी, डॉ.श्रेया सिंघई, डॉ.टहनी, डॉ. आयुषी, डॉ.प्रमोद गुप्ता, डॉ.जीवनज्योत, डॉ.अंजनीकांता, डॉ.लीलाराम, डॉ.राजू, डॉ.उदय, डॉ.स्वर्णजीत, डॉ.परवीन खान, डॉ.सिद्धार्थ डागा, डॉ.गायत्री डागा, डॉ. पीयूष सोनी, डॉ.पांडेय, डॉ.विकास शर्मा, डॉ.यासिका इसरानी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक हेमराज पारख, रमेश चौधरी, मनीष चौधरी, प्रवीण देवांगन, रानूप्रिया, संजय सिंघई, प्रदीप भंसाली, ब्र.कु.पुष्पा बहन, विजयेन्द्र साहेब, चंद्रिका साहू, श्याम अग्रवाल, पं.ऋषभ शास्त्री, मनोज जैन, शीलचंद जैन, दिनेश काला, संजय पाटनी, अनिल जैन, रवि जैन, उमेश जैन, गोपाल शर्मा, गजानंद गुप्ता, विवेक शर्मा सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे। आयोजक डॉ.राजेन्द्र गदिया ने सभी का तिलक वंदन व उपहार देकर आभार व्यक्त किया।






