युगपुरुष ‘सूर्य जी’ बागपत, उत्तरप्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
प्रेम: समर्पण का झरना
प्रेम अर्थात्
प्रतिदिन का छोटा-छोटा ख़्याल,
सादगी में छिपी गहराइयाँ।
जो गुजर गया समय,
उसे न दोहराना,
उससे पार हो जाना।
प्रेम झरने की भाँति है,
वह देता जाता है,
बस देता जाता है,
और देते-देते ही
स्वामी बनकर रहता है।
प्रेम कुछ माँगता नहीं,
वह बस देना जानता है,
देना चाहता है।
प्रेम देने वाला झरना है,
दया नहीं।
खूब! अपार प्रेम करना,
खुलकर जीना प्रेम में रे!
(यह अत्यंत संवेदनशील, दार्शनिक और परिपक्व रचना आदर्श व्यक्तित्व के धनी, दार्शनिक, महान विचारक, हिंदी साहित्यकार, आध्यात्मिक मानवतावादी सुधारक तथा संस्कृति व समरसता के संरक्षक, युगपुरुष ‘सूर्य जी’ द्वारा रचित है।)






