कवयित्री /लेखिका सुश्री सरोज कंसारी नवापारा राजिम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
कविता
(जन्मदिन विशेष)-22 नवंबर “कल्याणी कंसारी”
मेरी संवेदनशील बहन!
दयाभाव, ममतामयी है तू,
दयाभाव, ममतामयी है तू,
मेरी बहन,
दुःख-सुख को गहराइयों से
समझने वाली तू।
संवेदना है तेरे भावुक,
मिलनसार होने में,
लोगों के दुःख कम होते हैं
तेरे पास आने में।।
तूने समझा है, महसूस किया है,
पड़ोस हो, घर हो या बाहर,
तूने सेवा की है।
तेरे भीतर इतनी संवेदनशीलता है,
तू सबकी भलाई ही करती आ रही है।।
भेदभाव तू मिटाती रही, मिटाना चाहती है,
तू सबसे प्यारी, सबसे अलग है,
हमारी बहन।
तेरा व्यक्तित्व विलक्षण सा है,
जो बहुत कम इस निष्ठुर धरा पर होगा।।
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ बहना,
तू यूँ ही मुस्कुराती रहना…
हँसती-हँसाती रहना।
मेरी प्यारी छोटी बहना कल्याणी कंसारी को असीम स्नेह व दुआओं के साथ समर्पित एक स्नेहिल, अप्रतिम काव्य रचना






