राजेन्द्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत जेल अधीक्षक) बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
कर्मफल (भाग 42)
सालों के लंबे अनुभव, संघर्षों की तपन और समय के थपेड़ों ने राजन के व्यक्तित्व को उस कुंदन की तरह चमका दिया था, जो अब अपनी चमक बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार था। अपने दिल की गहराइयों से निकली उस पुकार को सुनकर, उसने एक बार फिर कमर कसी। यह केवल एक नई शुरुआत नहीं थी, बल्कि ‘कभी हार न मानने’ के उस अडिग संकल्प की पुनरावृत्ति थी, जो उसके जीवन का मूल मंत्र बन चुका था।
नक्सल प्रभावित जगदलपुर केंद्रीय जेल दूसरी बार जॉइन करने का निर्णय कोई साधारण फैसला नहीं था। यह उस कर्मभूमि पर लौटने की ललक थी, जहाँ उसने कभी पसीना बहाया था। इस बार उसके साथ उसका बड़ा बेटा, गुरु, भी था मानो परंपरा और भविष्य एक साथ कदम मिला रहे हों। गुरु की आँखों में अपने पिता के प्रति जो सम्मान था, वह राजन के लिए किसी भी पदक से बड़ा था।
“जीवन का असली पुरस्कार पद या प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि वह सम्मान है जो समाज आपके निस्वार्थ कर्मों के बदले आपको लौटाता है।” आज राजन निलंबन के बाद बहाली से खुश होने के साथ ही अपनी जीत महसूस कर रहा था। जैसे ही राजन ने जगदलपुर की सरजमीं पर कदम रखा, दृश्य भावुक कर देने वाला था। वहां केवल औपचारिकताएं नहीं थीं, बल्कि आत्मीयता का सैलाब था। जगदलपुर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, प्रखर अधिवक्ता और हुनरमंद शिल्पकार समाज का हर वह स्तंभ जिसे राजन ने कभी न कभी अपने कार्यों से छुआ था वहां उसके स्वागत में पलकें बिछाए खड़े थे।
राजन की आँखें नम थीं, पर चेहरे पर एक संतोषजनक मुस्कान थी। उसने हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया। उसे महसूस हो रहा था कि अब उसके उन सपनों के पूरे होने का समय आ गया है, जिनके लिए उसने अपनी रातों की नींद और दिन का चैन न्योछावर किया था।
यह ‘कर्मफल’ का ही तो सिद्धांत था। राजन ने निस्वार्थ भाव से समाज की जड़ों को सींचा था, और आज वही समाज, वही मिट्टी, उसे वह सब कुछ दुगने उत्साह और प्रेम के साथ लौटाने को आतुर थी। जेल की उन ऊँची दीवारों के पीछे अब सिर्फ अनुशासन नहीं, बल्कि सुधार और सृजन की एक नई गाथा लिखी जानी थी।
जीवन रंगमंच पर अभिनय करने वाले राजन के सभी पात्र/ सह कलाकार और उनकी भूमिका/ महत्व और दृढ़ संकल्पी अदा , नायक और कर्मयोग का प्रतीक “गुरु” राजन का बड़ा बेटा, नई पीढ़ी का साक्षी समाज (लग्न / मेहनत ) कर्मफल का प्रत्यक्ष प्रमाण और समर्थन प्रदान कर सारथी कि भूमिका निभा रहा है ।
राजन समझ गया था कि जब इंसान अपने कर्मों में सत्यता रखता है, तो नियति स्वयं उसके स्वागत के द्वार खोल देती है। जगदलपुर केंद्रीय जेल का वह मुख्य द्वार आज उसके लिए केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि उसकी विजय यात्रा का नया अध्याय था।
राजन जेल सुधार और बंदी कल्याण जैसे विषयों पर विचार करने के लिए महत्वपूर्ण आधार बनाता है। जैसे जेल सुधार का मूल उद्देश्य
भारत में जेल सुधार का लक्ष्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि पुनर्वास, मानवीय व्यवहार, और समाज में पुनःस्थापन है। सुधारों के प्रमुख आयाम,कैदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण ,मानसिक स्वास्थ्य सहायता
नशा मुक्ति कार्यक्रम ,परिवार से संपर्क बनाए रखने की व्यवस्था जेल प्रशासन में पारदर्शिता लाना प्रमुख उद्देश्य था। अपनी रचनाओं में मानवीय दृष्टिकोण का प्रसार, उनकी कविताएँ और लेखन समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं ।
ऐसी सोच जेल सुधार की मूल भावना से मेल खाती है कैदी को इंसान के रूप में देखना, न कि अपराध के रूप में सकारात्मक सोच और पुनर्वास की प्रेरणा,उनकी रचनाओं में जीवन के अच्छे-बुरे पलों को सकारात्मक दिशा में मोड़ने की बात समाज के सामने आई । यह विचार जेलों में पुनर्वास कार्यक्रमों के लिए अत्यंत उपयोगी था ।
सामाजिक जागरूकता और संवाद, जेल सुधार के लिए समाज में जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। साहित्यिक कार्यक्रम और अभिव्यक्ति का मंच केन्द्रीय जेल जगदलपुर में कैदियों के लिए कविता, लेखन और कला कार्यक्रम चलाए आने लगे । इग्नू का केंद्र शुरू हुआ । साप्ताहिक बंदी विचार गोष्ठी में साहित्यिक पृष्ठभूमि ऐसे कार्यक्रमों को प्रेरित करती है।
दूसरी बार जगदलपुर में अपनी दूसरी पदस्थी के बाद पहली प्रेस वार्ता में राजन भारत में नकलवाद के बाद , जेल सुधार की वर्तमान चुनौतियाँ जेलों में भीड़भाड़, ट्रायल से पहले कैदियों की अधिक संख्या,मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी,कौशल प्रशिक्षण का अभाव , मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएँ
आवश्यक सुधारजेलों में शिक्षा और कौशल विकास केंद्र मनोवैज्ञानिक परामर्श परिवार से नियमित संपर्कजेल कर्मचारियों का संवेदनशील प्रशिक्षण कैदियों के लिए साहित्य, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू करते हैं जो नक्सलववाद को खत्म करने के लिए प्रथम अध्याय था।
(शेष कल)




