बिग ब्रेकिंग-अल्मोड़ा में कांग्रेस को मिली नई ताकत, पूर्व आप नेता अमित जोशी ने थामा कांग्रेस का दामन,देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, अल्मोड़ा विधायक सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे मौजूद।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

बिग ब्रेकिंग-अल्मोड़ा में कांग्रेस को मिली नई ताकत, पूर्व आप नेता अमित जोशी ने थामा कांग्रेस का दामन, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, अल्मोड़ा विधायक सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे मौजूद।

          अल्मोड़: देहरादून-अल्मोड़ा की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से पूर्व में विधायक पद का चुनाव लड़ चुके,आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी एवं शिक्षाविद अमित जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।अमित जोशी के कांग्रेस में शामिल होने को अल्मोड़ा की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।शिक्षाविद के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अमित जोशी पूर्व में आम आदमी पार्टी में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।इसके साथ ही वह अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।ऐसे में उनके कांग्रेस में शामिल होने से जिले की राजनीतिक गतिविधियों में नई चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस की नीतियों एवं अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अमित जोशी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रीतम सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है।अमित जोशी के पार्टी में आने से अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।वहीं इस घटनाक्रम के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

  • Related Posts

    अंकिता के बहाने कांग्रेस के निशाने पर भाजपा

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)                         …

    ग्वास गांव में छठवें त्रिदिवसीय कार्तिकेय जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंकिता के बहाने कांग्रेस के निशाने पर भाजपा

    • By User
    • November 26, 2026
    • 2 views

    बिग ब्रेकिंग-अल्मोड़ा में कांग्रेस को मिली नई ताकत, पूर्व आप नेता अमित जोशी ने थामा कांग्रेस का दामन,देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, अल्मोड़ा विधायक सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे मौजूद।

    • By User
    • November 26, 2026
    • 12 views

    कर्मफल  (भाग 42)

    • By User
    • November 26, 2026
    • 6 views
    कर्मफल   (भाग 42)

    ग्वास गांव में छठवें त्रिदिवसीय कार्तिकेय जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू।

    • By User
    • November 26, 2026
    • 9 views
    ग्वास गांव में छठवें त्रिदिवसीय कार्तिकेय जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू।

    कर्मफल  (भाग 40)

    • By User
    • November 25, 2026
    • 13 views
    कर्मफल   (भाग 40)

    कर्मफल  (भाग 41)

    • By User
    • November 25, 2026
    • 12 views
    कर्मफल  (भाग 41)