निवेश का सही रास्ता है म्यूचुअल फंड्स।

Spread the love

विवेक रंजन श्रीवास्तव।

निवेश का सही रास्ता है म्यूचुअल फंड्स।

रुपए कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि बचत का निवेश सही तरीके से किया जाना । म्यूचुअल फंड्स वह रास्ता है जो शेयर बाजार के लाभ हम तक पहुंचाने में मदद करते हैं।

लिक्विड फंड 

इस फंड को “बैंक के बचत खाते” जैसा कह सकते हैं, रिटर्न बचत खाते से करीब 2 – 3% बेहतर होता है।(स्टेट बैंक बचत खाते की ब्याज दर 2.7% सालाना है)

निवेश, 100% शासकीय बांड्स में होता है, इसलिए निवेशित राशि कभी कम नहीं होती।

अपनी रकम कभी भी निकाल सकते।(दोपहर 12:30 से पहले प्रोसेस करने पर दूसरे दिन, निवेशक के खाते में पैसा आ जाता है, शनिवार, रविवार छुट्टी ) जिस बचत खाते से निवेश होता है, रकम उसी खाते में वापस जाएगी।(कैश लेन-देन नहीं होता)

डेट फंड

यह बैंक के फिक्स डिपाजिट जैसा होता है। रिटर्न करीब बैंक एफ डी ब्याज दर से 1-1.5% ज्यादा होता है (स्टेट बैंक फिक्स डिपॉजिट ब्याज दर 6.8% है, हर माह 10% इनकम टैक्स कटता है, निवेशक को 6.15% मिलता है)

राशि निकालने की प्रक्रिया लिक्विड फंड जैसे ही है अर्थात दूसरे दिन खाते में राशि आएगी।

इस फंड में निवेश 90% गार्नमेंट बांड, कोर्पोरेट बांड, में होता है, 10% शेयर में निवेश होता है इसलिए रिटर्न, “लिक्विड फंड से बेहतर मिलते हैं।”

  इक्विटी फंड

यह फंड निवेशकों को पैसा बना कर देता है।

इसमें ज्यादातर निवेश मार्केट में होता है, जिससे बहुत अच्छे रिटर्न बनते हैं।

35 से 100 अच्छी कम्पनियों के शेयरों में निवेश किया जाता है, यदि 4-5 कम्पनी के शेयरों में गिरावट होती है, तो बाकी कम्पनियों के शेयर, निवेशकों की रकम नीचे जाने नहीं देते।

पिछले 40 सालों के रिकार्ड देखें, तो 3 से 5 साल के लिए निवेश करने पर, कम से कम 18-20% रिटर्न मिलते हैं, लम्बी अवधि के निवेश पर आश्चर्यजनक तरीके से, निवेश में वृद्धि होती है।

कोविड काल के निवेशकों की राशि , डेढ़-,दो साल में डबल से ज्यादा हो गई।

लक्ष्य आधारित निवेश बहुत ही लाभदायक होते हैं,

जैसे- रिटायरमेंट प्लानिंग,बच्चों की उच्च शिक्षा खर्च , बच्चों की शादी का खर्च ,बड़ी गाड़ी खरीदना,घर बनाना आदि के लिए इस तरह निवेश समय रहते कर देने चाहिए।

रातों रात किसी चमत्कार की आशा नहीं करनी चाहिए और शेयर बाजार के झटकों से घबराकर निवेश रोकना नहीं चाहिए । एस आई पी द्वारा नियमित निवेश करें और रुककर जब लाभ हो तभी रूपये निकाले।      (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    कर्मफल – (भाग 17)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    • By User
    • November 2, 2026
    • 17 views
    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    • By User
    • November 2, 2026
    • 16 views
    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    एक पिता के दर्द का एहसास………..