सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर

Spread the love

कानपुर। समाजवादी पार्टी ने सीसामऊ सीट पर उपचुनाव को लेकर अनुसूचित जाति के मतदाताओं में पैठ बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सपा की ओर से जल्द ही दूसरे नेताओं का कार्यक्रम भी लगाया जाएगा, जो अऩुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और पार्टी के टिकट पर सांसद व विधायक बने हैं।

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सपा अपने पिछ़ड़ा, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वोट बैंक को मजबूत आधार देने की कोशिश में जुट गई है। उसका मानना है कि पहली बार लोकसभा चुनाव में अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं ने दिल खोलकर सपा का साथ दिया है।

70 हजार से अधिक अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाता

अब सीसामऊ सीट पर दोबारा परीक्षा की बारी है। इस सीट पर लगभग 70 हजार अनुसूचित जाति वर्ग का मतदाता हैं। चुनाव में कोई कसर नहीं रह जाए, इसके लिए अनुसूचित जाति वर्ग के नेताओं को जनसंपर्क का जिम्मा सौंपा जाएगा।

अयोध्या से सांसद बने अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज की बेटी प्रिया सरोज, खटिक समुदाय से आने वालीं रागिनी सोनकर, पुष्पेंद्र सरोज और अन्य नेताओं को भी जल्द ही चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जितेंद्र दोहरे तीन अक्टूबर के बाद यहां आ सकते हैं।

  • Related Posts

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    Spread the love

    Spread the love  पवन वर्मा                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 0 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।