ऊखीमठः विश्व विख्यात पर्यटक स्थल देवरियाताल की तलहटी व प्रकृति की सुरम्य वादियों में बसे पर्यटक गांव सारी में भगवती नन्दा का मेला विधि – विधान, पौराणिक जागरो व बग्डवाल नृत्य के साथ धूमधाम से मनाया गया!

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः विश्व विख्यात पर्यटक स्थल देवरियाताल की तलहटी व प्रकृति की सुरम्य वादियों में बसे पर्यटक गांव सारी में भगवती नन्दा का मेला विधि – विधान, पौराणिक जागरो व बग्डवाल नृत्य के साथ धूमधाम से मनाया गया! पर्यटक गाँव सारी में आयोजित नन्दा मेले में बगडवाल नृत्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा तथा ग्रामीणों व धियाणियो ने भगवती नन्दा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांगी तथा विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की ! गुरूवार को भगवती नन्दा सारी गांव से भावुक क्षणों के साथ विदा होगी तथा भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ पहुंचने पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी! बुधवार को तुंगनाथ घाटी के पर्यटक गांव सारी में भगवती नंदा मेला पौराणिक जागरों, बग्डवाल नृत्य, भक्तों के जयकारों के साथ मनाया गया जिसमें ग्रामीणों, धियाणियो व देश – विदेश के सैलानियों ने भगवती नन्दा की पूजा – अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की ! बता दे कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवती नंदा की भोग मूर्ति को नवरात्रा की अष्टमी को मक्कूमठ स्थित मंदिर से बाहर निकाला गया। इसके बाद भगवती नन्दा कांडा, हुड्डू, उषाडा और दैडा़ होते हुए मंगलवार देर शाम को अपने मामा मैती गांव सारी पहुंची तथा ग्रामीणों द्वारा पंचायत चौक में परम्परा के अनुसार भगवती नन्दा को विभिन्न प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर मनौती मांगी! मंगलवार रात्रि भर ग्रामीणों ने अनेक प्रकार के पौराणिक जागरो व नृत्यों के माध्यम से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया! बुधवार सुबह को ब्रह्म बेला में ग्रामीणों ने पंचाग पूजन के तहत भगवती नन्दा व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन किया तथा पुजारी प्रदीप भटट्, रघुवीर नेगी , मुरली नेगी, दिलवर नेगी,दिलवर भटट् कुलदीप नेगी ने भगवती नन्दा के पौराणिक जागर गायन में महत्वपूर्ण योगदान दिया! दोपहर बाद आयोजित बगडवाल नृत्य में ग्रामीणों द्वारा जीतू बगडवाल, छोटा बगडवाल, भगवती नन्दा, सोबनी , मौलू कामेण के पश्वा की भूमिका अदा की! पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भटट् ने बताया कि सारी गाँव में भगवती नन्दा आगमन की परम्परा युगों पूर्व की है तथा भगवती नन्दा के आगमन से ग्रामीणों में उत्साह व उमंग रहती है। देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति अध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि भगवती नन्दा के तुंगनाथ घाटी आगमन से कई दिनों तक विभिन्न गांवों का वातावरण भक्तिमय बना रहता है। नन्दा देवी मेला समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि भविष्य में नन्दा देवी मेले को भव्य रुप से मनाने की सामूहिक पहल की जायेगी।प्रधान दैडा़ योगेन्द्र नेगी ने बताया कि भगवती नन्दा के आगमन से क्षेत्र में खुशहाली व ग्रामीणों में सौहार्द बना रहता है। इस मौके पर प्रधान मनोरमा देवी, नन्दा देवी मेला समिति संरक्षक वी एस नेगी,सचिव उपेन्द्र भटट्, महिला मंगल दल मंजू देवी, चैत सिंह नेगी, जसपाल नेगी ,धर्मानन्द नौटियाल , राजकुमार नौटियाल, राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल, कुवर सिंह रावत, जसवीर सिंह नेगी, इन्द्र सिंह नेगी, प्रहलाद सिंह नेगी अशोक भटट्, रणजीत नेगी, मनोज नेगी,अमरा देवी, राजेश्वरी देवी सहित धियाणियां, प्रवासी, जनप्रतिनिधि, पर्यटक व ग्रामीण मौजूद रहे।

  • User

    Related Posts

    धामी सरकार की पहल रंग लाई, एक लाख से अधिक सरकारी कार्मिक कारपाेरेट सैलरी पैकेज के पात्र हो गए

    Spread the love

    Spread the love देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल रंग लाई। प्रदेश के एक लाख से अधिक सरकारी कार्मिक कारपाेरेट सैलरी पैकेज के पात्र हो गए। वेतन खाताधारक के रूप…

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में लोगों से मिले। सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों ने मुलाकात कर राहत देने की मांग की। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेम (मदिरा सवैया)

    • By User
    • October 17, 2024
    • 2 views
    प्रेम (मदिरा सवैया)

    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।   

    • By User
    • October 17, 2024
    • 4 views
    स्कूलों में बुनियादी जरूरतें उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी।    

    सासू मां की खुशी।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    सासू मां की खुशी।

    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    • By User
    • October 17, 2024
    • 8 views
    ऊखीमठः पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो तथा सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है!

    सजल।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 9 views
    सजल।

    दशहरा (दोहे)।

    • By User
    • October 17, 2024
    • 5 views
    दशहरा  (दोहे)।