त्यौहार पर कश्मीर को दहलाने की थी साजिश? सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

Spread the love
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को सुरक्षाबल ने एक स्थानीय आतंकी को गिरफ्तार कर सिलसिलेवार ग्रेनेड हमलों के षड्यंत्र को विफल कर दिया। इस आतंकी के अन्य साथियों को चिह्नित किया जा रहा है। पकड़ा गया आतंकी दानिश बशीर उर्फ मौलवी है। वह पुलवामा के साथ सटे डांगरपोरा का है। उसके पास से 10 ग्रेनेड व पांच बैटरी मिली हैं।

ग्रेनेड हमले का रच रहा था षड्यंत्र

सेना की खुफिया इकाई (एमआई) को अपने तंत्र से पता चला था कि पुलवामा का एक युवक कुछ दिन पहले ही आतंकी बना है। वह कुछ अन्य युवकों को भी आतंकी संगठन में भर्ती करने में लगा है। वह सिलसिलेवार ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने का एक षड्यंत्र भी रच रहा है। 

इसके आधार पर एमआई ने उसके बारे में कुछ और अहम सुराग जुटाए और फिर पुलिस, सीआरपीएफ व 55 आरआर के जवानों के साथ मिलकर पुलवामा में सर्कुलर रोड पर नाका लगाया। नाका पर जवानों ने एक स्कूटी पर सवार युवक को रुकने का संकेत किया। स्कूटी सवार ने स्कूटी की गति तेज कर भागने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा।

तलाशी में मिलीं 10 ग्रेनेड और पांच बैटरियां

अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया युवक दानिश बशीर है। वह धर्मांध कट्टर मानसिकता से ग्रस्त है। उसकी गिरफ्तारी से दक्षिण कश्मीर में सिलसिलेवार ग्रेनेड हमलों का एक षड्यंत्र विफल हो गया है। सीमा पार बैठे उसके हैंडलर के अलावा कश्मीर में सक्रिय उसके कुछ अन्य साथियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उसके स्थानीय साथियों को पकड़ने के लिए एक दल बनाया गया है। इस मामले में जल्द ही कुछ और लोगों को पकड़ा जा सकता है। 

सेना की एंबुलेंस पर हुई थी गोलीबारी

सोमवार यानी 28 अक्टूबर को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर केरी बट्टल इलाके में आतंकियों (Akhnoor Terrorist Attack) ने सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी की थी। हमले के बाद सेना के जवानों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। इस आतंकी हमले को तड़के 6:30 बजे अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी हमले वाले दिन सीमा पार से घुसपैठ किए थे।
  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।