शाम छह बजे से दीप जलाने का क्रम होगा प्रारंभ, नौ बजे तक प्रज्वलित हाेते रहेंगे

Spread the love

अयोध्या। राम मंदिर परिसर को दीपोत्सव के लिए सात जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जाेन में सौ- सौ की कतार या विशेष आकृति का स्केच तैयार कर दीप सज्जित किए जाएंगे। यहां दीपोत्सव के अगले दिन दीपावली पर भी विशेष दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपोत्सव के दिन बुधवार को 51 हजार दीप बिछाये जाएंगे। सायं छह बजे से दीप जलना प्रारंभ हो जाएगा। ये दीप तीन घंटे तक अनवरत जलते रहेंगे। तीन सौ स्वयंसेवक बुधवार को ही रंगोली सजाएंगे। इसके लिए सभी स्वयंसेवक दोपहर एक बजे तक मंदिर में प्रवेश कर जाएंगे।यात्री सुविधा केंद्र, कीर्तन मंडप, यज्ञशाला, दान काउंटर के सामने, कुबेर टीला व गेट नंबर 11 के सामने स्थित पुराने पीएसी आवास के सामने जोनों के केंद्र हैं। स्वयंसेवकों को दीप व इससे जुड़ी सामग्री दीपक, बत्ती, तेल-डिब्बा, माचिस, मोमबत्ती यहीं से वितरित की जाएगी। इसके बाद आवंटित क्षेत्र में स्वयंसेवक चार बजे से दीप सजाने की जगहों पर स्केच तैयार करना प्रारंभ करेंगे। यह भी तय किया जाएगा कि कहां मोम के दीपक रखे जाएंगे, कहां घी के दीप।

गर्भगृह में शीशे से कवर्ड 200 दीप क‍िये जाएंगे प्रज्वलित

गर्भगृह में शीशे से कवर्ड दो सौ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। राम मंदिर के सभी मंडपों में फूलों की चित्ताकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। मंदिर में एक दीपावली कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें आशु शुक्ल, नरेंद्र, डा. चंद्रगोपाल पांडेय, इंद्रप्रकाश तिवारी, केके तिवारी, सूर्यप्रताप, शैलेंद्र शुक्ल को तैनात किया गया है। इन सबको समन्वय बनाकर प्रत्येक जोन में सुरक्षित व उल्लासपूर्ण दीपोत्सव की व्यवस्था कराना होगा।

सभी से सावधानी बरतने का अपील

ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव पूरे उल्लास से मनाया जा रहा है। इसमें सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। सभी टीमों को सावधानी के बारे में भी बता दिया गया है। विद्युत सुरक्षा सजावट में बिजली के तार खुले न रखने व प्रत्येक दशा में लूज पाइप या टेपिंग करके रखने को कहा गया है। ऐसी ही अन्य सावधानी बरतने का भी आग्रह किया गया है।

स्वच्छता पर रहेगा विशेष ध्यान, पेड़ों पर भी होगी लाइटिंग

अयोध्या: यहां तैनात किए गए स्वयंसेवकों को विशेष थैला दिया जाएगा। इसमें वेस्ट मैटीरियल रखना होगा। ट्रस्ट ने यह निर्देश भी दिया है। सबको मोबाइल व अन्य सामग्री लाकर में रखना होगा। साथ ही चमड़े की बेल्ट अथवा चमड़े का सामान ले जाने पर प्रतिबंध है।

  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।