निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दिन मंथन करने के बाद भाजपा चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी।

Spread the love

निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दो दिन मंथन करने के बाद भाजपा चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी।

              निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दिन मंथन करने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी। यदि सहमति बनीं तो भाजपा देर रात को नपा और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

                 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम के मेयर पद को छोड़कर दो-तीन दिन में पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। चुनाव संचालन समिति में मेयर पद के तैयार पैनलों में शामिल नामों पर विचार तो होगा, लेकिन निर्णय केंद्रीय चुनाव संचालन समिति करेगी।

दावेदार भी पार्टी नेताओं के दफ्तरों के लगा रहे चक्कर

बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद व पार्षद पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर बारी-बारी से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिला टोली कमेटियों में शामिल जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय विधायकों, पर्यवेक्षकों और 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों के साथ एक-एक नाम पर चर्चा की।

               सुबह से ही प्रदेश पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। देहरादून नगर निगम के मेयर पद के टिकट के कई दावेदार पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। इसी तरह ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की व श्रीनगर नगर निगम के मेयर पद के कई दावेदार भी पार्टी नेताओं के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे।
  • Related Posts

    ‘उत्तराखंड में विराजमान हैं शिव की जटाओं से प्रगट होनेवाली देवी भद्रकाली’। 

    Spread the love

    Spread the loveरमाकान्त पन्त।   ‘उत्तराखंड में विराजमान हैं शिव की जटाओं से प्रगट होनेवाली देवी भद्रकाली’।  देवी भद्रकाली सभी का मंगल करने वाली, वैभव प्रदान करने वाली, वर देने…

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने के दिए निर्देश।                    प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘उत्तराखंड में विराजमान हैं शिव की जटाओं से प्रगट होनेवाली देवी भद्रकाली’। 

    • By User
    • December 26, 2024
    • 4 views
    ‘उत्तराखंड में विराजमान हैं शिव की जटाओं से प्रगट होनेवाली देवी भद्रकाली’। 

    बच्चे पढ़ाई के साथ संस्कारवान बनें: पायल लाठ।

    • By User
    • December 26, 2024
    • 8 views
    बच्चे पढ़ाई के साथ संस्कारवान बनें: पायल लाठ।

    कार्यक्रम को डि‍प्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने क‍िया संबोध‍ित, कांग्रेस पर किया तीखा हमला

    • By User
    • December 26, 2024
    • 6 views
    कार्यक्रम को डि‍प्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने क‍िया संबोध‍ित, कांग्रेस पर किया तीखा हमला

    निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दिन मंथन करने के बाद भाजपा चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी।

    • By User
    • December 26, 2024
    • 7 views
    निकाय चुनाव में टिकट के दावेदारों के पैनलों पर दो दिन मंथन करने के बाद भाजपा चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाएगी।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने के दिए निर्देश।

    • By User
    • December 26, 2024
    • 4 views
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने के दिए निर्देश।

    उत्तराखंड के नैनीताल में भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास दर्दनाक हादसा, कहीं छत गिरी तो कहीं सीटें

    • By User
    • December 26, 2024
    • 1 views
    उत्तराखंड के नैनीताल में भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास दर्दनाक हादसा, कहीं छत गिरी तो कहीं सीटें