अल्मोड़ाः दुर्गम क्षेत्र में स्थित जीआईसी मेरगांव में शिक्षकों की भारी कमी।

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

दुर्गम क्षेत्र में स्थित जीआईसी मेरगांव में शिक्षकों की भारी कमी।

अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मेरगांव में स्थित जीआईसी में शिक्षकों की भारी कमी है। विद्यालय में शिक्षकों के नौ पद सृजित हैं जिनमें से केवल दो शिक्षक ही तैनात हैं यानी शिक्षकों के सात पद रिक्त हैं। वहीं क‌ई वर्षों से विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद भी खाली है।जिस कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

मेरगांव स्थित जीआईसी में सिरमोली, रैचना, गुठोली, उन्यूला सहित दुरस्थ गांवों से लगभग 153 विद्यार्थी पढ़ने आते हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।

विद्यालय में शिक्षकों के नौ पद सृजित हैं जिनमें से केवल दो ही शिक्षक नियुक्त हैं। जबकि गणित, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र,जीव विज्ञान, इतिहास व हिंदी के विषयों के शिक्षक नहीं हैं।शासन प्रशासन द्वारा विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को अनदेखा करना वहां के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

प्रभारी सीईओ अल्मोड़ा अत्रेय सयाना ने बताया कि विद्यालय में तीन अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई है और शेष रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है।

  • Related Posts

    शैक्षणिक उत्कृष्टता: बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र आदित ढांडा ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                          (नया अध्याय)   शैक्षणिक उत्कृष्टता: बाल भारती पब्लिक स्कूल के…

    प्रेम और करुणा से सेवा करें

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड़ (सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)           छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, देहरादून)    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।