भ्रष्टाचार के कारण हुई कांग्रेस की दुर्दशाः राजनाथ

Spread the love

मोदी राज में नहीं हुआ एक भी घोटाला
गौचर। अपने चुनावी दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जनपद चमोली के गौचर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है इसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में एक के बाद एक घोटाला हुआ उन्होंने बोफोर्स तोप घोटाले से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले तक का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को दोनों हाथों से लूटा है। उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर सेना को कमजोर करने और सैनिकों के हितों का ख्याल न रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा ही है जिसने सैनिकों के कल्याण के बारे में सोचा है और काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने वन रैंक वन पेंशन की सालों पुरानी मांग को पूरा किया जिसका बड़ा लाभ सैनिक परिवारों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में सेना का मनोबल बढ़ा है। आज भारत की सेना किसी भी देश की हिमाकत का ईंट का जवाब पत्थर से देने की ताकत रखती है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की सोच राष्ट्र विरोधी है वह न तो भगवान राम में विश्वास रखते हैं और न सनातन धर्म और हिंदुत्व में उनकी कोई आस्था है। वह सनातन को गालियां देते हैं उन्होंने कहा कि जिन लोगों की हिंदुत्व और सनातन धर्म में आस्था न हो क्या उनसे आप राष्ट्रीय हित की उम्मीद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के आम नागरिक के उत्थान व विकास के लिए काम कर रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प के लिए उन्होंने जो यात्रा शुरू की है उसमें हर एक व्यक्ति को योगदान करने की जरूरत है।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?