भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 44वां  स्थापना दिवस

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड की पत्रिका देवकमल का विमोचन भी किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

शनिवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि आज पार्टी की नींव रखी गई थी। आज भाजपा प्रदेश और पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीढ़ी दर पीढ़ी के कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को इस पार्टी में खपाया है।

उन्होंनें कहा कि पार्टी के सभी उन महान लोगों को नमन करते हैं। जिनकी बदौलत भाजपा आज एक मुकाम तक पहंुची है। सीएम धामी से जब ये पूछा गया कि हरीश रावत ने अपनी पार्टी कांग्रेस को आलसी और सुस्त बताया है, इस पर वो क्या कहेंगे। सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत पुराने वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें शायद आगे के परिणाम का अहसास हो गया है, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को शुभकामनाएं दी। महेंद्र भट्ट ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी जिला स्तर पर सभी जिला मुख्यालय पर गोष्ठियों का आयोजन कर रही है। इसके अलावा हर एक बूथ स्तर पर मीटिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया है। आज माइक्रो डोनेशन अभियान को रफ्तार से आगे बढ़ने पर काम किया जाएगा।

  • User

    Related Posts

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व गुरुवार देर शाम बदरीनाथ से गुप्तकाशी पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ…

    एम्स ऋषिकेश में विवाद, सीनियर रेजिडेंट ने गार्ड को बुरी तरह पीटा

    Spread the love

    Spread the love ऋषिकेश। देश के शीर्ष मेडिकल संस्थान एम्स ऋषिकेश में सीनियर रेजिडेंट की दबंगई का मामला सामने आया है, जिसमें कई चिकित्सकों ने सुरक्षा गार्ड को बुरी तरह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुभांगी छंद।

    • By User
    • October 18, 2024
    • 3 views
    शुभांगी छंद।

    “कुसंग”

    • By User
    • October 18, 2024
    • 6 views
    “कुसंग”

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    वीरगति दिवस पर विशेष।     सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 9 views
    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया