भाजपा सरकार जनहितों की सुरक्षा में पूरी तरह से फेल

Spread the love

देहरादून।  कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने मेनिफेस्टो न्याय पत्र के पांच न्याय और 25 गारंटियों के बारे में बताते हुए भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्हांेने कहा कि भाजपा के शासन में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तार-तार हुई है। साथ ही मोदी सरकार देश में भ्रष्टाचार के विकास के अलावा कोई काम नही किया।

जिससे देश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है।
राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की तेज तर्रार प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र कमरे में बैठकर पूंजीपतियों से पूछकर नहीं बनाया गया है, बल्कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने लाखों लोगों से मुलाकात कर इसका खाका तैयार किया है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा इन 10 सालों में भाजपा शासन काल में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, इसलिए बेरोजगारी दूर करने के लिए कांग्रेस ने युवा न्याय की बात की है। जिसमें 30 लाख रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा। हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा उत्तराखंड के युवा भर्ती होकर अपने पराक्रम का परिचय देते थे, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना समाप्त करके पूर्व की भांति सेना में भर्तियां की जाएंगी।

इसी तरह महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। सुप्रिया ने एमएसपी कानूनी गारंटी, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय की भी उपलब्धियां बताई। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति हर वर्ग की गिनती किए जाने पर भी अपनी बात रखी। इससे पूर्व  कांग्रेस नेत्री और तेज तर्रार प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रविवार को देहरादून पहुंची। देहरादून पहुंची सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।