धमाकेदार वापसी के लिए बेकरार करीना कपूर।

Spread the love

मुकेश कबीर।

धमाकेदार वापसी के लिए बेकरार करीना कपूर।

करीना कपूर ने इस साल फिल्म इंडस्ट्री में पच्चीस साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसका जश्न भी मना लिया और आगे भी फिल्मों में काम करने की बात कही।करीना कपूर की पिछले कुछ समय से कोई सफल फिल्म नहीं आयी लेकिन अब वे धमाकेदार वापसी के लिए बेकरार हैं और उन्होंने इसके लिए प्रयास भी प्रारंभ कर दिए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में पच्चीस साल पूरे करना बड़ी बात है खासकर हीरोइंस के लिए और वह भी लीड रोल में रहकर। आमतौर पर अभिनेत्रियों का कैरियर दस पंद्रह साल ही रहता है। बहुत कम अभिनेत्रियां लंबे समय तक चलती हैं ।अधिकतर उनकी मां के रूप में वापसी होती है लेकिन करीना हमेशा परंपरा तोड़ने में यकीन करती हैं।सबसे पहले उन्होंने फिल्मों में बोल्ड सीन देकर अपने परिवार की परंपरा तोड़ी फिर विरोध झेलकर शादीशुदा सैफ से शादी की और सबसे खास उन्होंने जीरो फिगर की थ्योरी पर चलकर अपने खानदान के जीन को भी चुनौती दी।वरना कपूर खानदान के लोग चालीस के बाद अचानक मोटे हो जाते हैं। करीना के लिए फिटनेस मेंटेन का यह बहुत मुश्किल काम था लेकिन मेहनत कपूर परिवार के डीएनए में है। मेहनत के कारण उनके दादा शशि कपूर तो मशीन ही कहलाते थे। कपूर परिवार के लोगों की यह खूबी है कि वे वक्त के साथ खुद को ढाल लेते हैं, उनका कैरियर बेटे के रोल से शुरू होता था और दादा के रोल तक वो काम करते रहते थे।इसलिए वक्त के अनुसार ढलने में करीना भी आगे रहीं । उनकी ताजा फिल्म बकिंघम मर्डर्स इसकी मिसाल है। करीना की इस नई फिल्म को रिस्पॉन्स तो कोई खास नहीं मिल रहा लेकिन उनकी एक्टिंग की जरूर तारीफ हो रही हैं और यही उनकी सफलता भी है। फिल्में तो हिट या फ्लॉप होती रहती हैं लेकिन यदि किसी कलाकार की प्रशंसा हो तो वह बड़ी बात मानी जाती है।

वैसे तो करीना की सफलता और लंबी पारी की असली वजह उनकी नेचुरल खूबसूरती और उनका व्यवहार रहा है,यह भी उनको विरासत में ही मिला है।मैं मुंबई में जिन हीरोइंस से बिना मेकअप में मिला हूं उनमें करीना से ज्यादा खूबसूरत किसी को नहीं पाया, हालांकि मैंने उन्हें काफी पहले देखा था लेकिन बंकिंघम मर्डर्स में उनके लुक्स और फिटनेस आज भी प्रभावशाली हैं। करीना ने अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखा इसलिए आज भी वे डिमांड में हैं और अच्छी एक्टिंग तो उनके डीएनए में है ही इसलिए उम्मीद है कि आगे भी उनकी अच्छी फिल्में देखने को मिलेंगी।अभी साउथ की एक बहुत बड़ी फिल्म एसएसएमबी 29 से भी उनके जुड़ने की खबरें हैं।संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह फिल्म उनके कैरियर को फिर से स्थापित करेगी।वैसे भी साउथ के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बहुत मेहनत से भव्य फिल्में बनाते हैं और करीना की खासियत है कि वह बहुत ही कम समय में खुद को रोल के अनुरूप ढाल लेती हैं। समीक्षक इसलिए साउथ में भी उनको सफलता की गारंटी मान रहे हैं। (लेखक गीतकार हैं)(विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता: दिनेश भट्ट         (नया अध्याय)          हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना          हिंदी सिनेमाः बात…

    हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का हुआ निधन एक युग का हुआ अंत बालीवुड में शोक की लहर।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।                                              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।