चिंटू की दुल्हनिया 20 सितम्बर को सिनेमाघरों में।

Spread the love

चिंटू की दुल्हनिया 20 सितम्बर को सिनेमाघरों में।

भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट मशीन कहे जाने वाले युवा स्टार प्रदीप पाण्डेय चिंटू की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया रीलीजिंग के लिए तैयार है । आगामी 20 सितम्बर से यह फ़िल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के समक्ष आ रही है । फ़िल्म को बड़े पैमाने पर एक साथ कई टेरिटरी में रिलीज किया जाएगा । फ़िल्म के ट्रेलर ने अपने रीलीजिंग के कुछ ही घण्टों में इतिहास रचते हुए लम्बे समय तक ट्रेंडिंग में रहने का कीर्तिमान स्थापित किया था ।ऐसे में फ़िल्म की रीलीजिंग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । पिछले एक लम्बे अरसे से भोजपुरी फिल्में सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं , शायद इसकी एक खास वजह फिल्मों में उस तरह का सामाजिक विषयों और मेकिंग में दम नहीं होना भी हो सकता है लेकिन फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया इस परिपाटी को तोड़ने और एक नया इतिहास दुबारा से लिखने को तैयार है ।

फिल्म चिंटू की दुल्हनिया के विषय वस्तु की बात की जाए तो फ़िल्म में हॉरर सहित हास्य और रोमांस के साथ एक्शन का ट्रायो कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा । फ़िल्म के मेकर्स ने भी अपने स्तर से फ़िल्म को बेहतर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी है , इस फ़िल्म में पुरातन भोजपुरी परम्परा को जीवंत किया गया है , जिसे लम्बे अरसे के बाद दर्शक सिल्वर स्क्रीन पर अनुभव करेंगे। फ़िल्म में चिंटू के दादाजी के रूप में परिवार के मुखिया का आतंक दिखता है जिनका शासन पूरी फिल्म के दौरान दर्शको को उनकी घर के बुजुर्गों की याद दिलाने को मजबूर करता है । एक पुरातन रूढ़िवादी परम्परा के अंदर पूरी फैमिली को टॉर्चर करती हुई उनकी जिद्द से पूरा परिवार परेशान है लेकिन कोई उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता । फ़िल्म में हॉरर क्रिएशन का ऐसा नजारा बहुत लंबे अरसे के बाद देखा जा रहा है जिसने पूरी फिल्म को एक नया कलेवर दे रखा है । यह देखना दिलचस्प रहेगा कि चिंटू की दुल्हनिया के रूप में यामिनी सिंह और शिल्पी राघवानी में से किसने अधिक आकर्षित किया है।

जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया के निर्माता मुकेश जवाहिर चौहान और वहीं सह निर्माता राम सिंह चौहान, भंवर सिंह, दिलीप कुमार पांडेय, शिवकुमार, रमेश जायसवाल और शैलेन्द्र गुप्ता हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार प्रदीप पाण्डेय चिंटू, यामिनी सिंह, शिल्पी राघवानी, देव सिंह, प्रमोद माउथो , राम सुजान सिंह, मनोज द्विवेदी, महेश आचार्या, पुष्पेंद्र कुमार, सोनिया मिश्रा, रश्मि शर्मा, नेहा सिंह, पूर्वी, राधे कुमार, कृष्णा कुमार सोनी, अमन चौहान, कृष कुमार एवं अंकित चौहान हैं। फ़िल्म चिंटू की दुल्हनिया में लिखे छोटू यादव के गीतों को संगीत से सजाया है छोटे बाबा ने जिनपर खूबसूरत नृत्य निर्देशन किया है कानू मुखर्जी, राम देवन और महेश आचार्य की तिकड़ी ने। फिल्म के कथा , पटकथा और सम्वाद लिखे हैं लेखक वीरू ठाकुर ने। वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान सम्भाली है चंदन सिंह ने । चिंटू की दुल्हनिया की सिनेमेटोग्राफी का काम किया है समीर सैय्यद ने और फ़िल्म में मारधाड़ (एक्शन) करायी है दिलीप यादव ने। फिल्म के प्रचार प्रसार का जिम्मा संजय भूषण पटियाला का है। (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता: दिनेश भट्ट         (नया अध्याय)          हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना          हिंदी सिनेमाः बात…

    हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का हुआ निधन एक युग का हुआ अंत बालीवुड में शोक की लहर।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।                                              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।