आम्रपाली की फिल्म”मातृ देवो भवः” का मुहूर्त हुआ,शूटिंग 25 सितम्बर से।

Spread the love

आम्रपाली की फिल्म”मातृ देवो भवः” का मुहूर्त हुआ,शूटिंग 25 सितम्बर से।

मुंबई (विभूति फीचर्स)। भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे सफल और वर्तमान सुपरहिट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फ़िल्म “मातृ देवो भवः” का मुहूर्त मुम्बई में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने सितम्बर की 25 तारीख से उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर में की जाएगी । फ़िल्म में आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फ़िल्म के मुहूर्त के मौके पर निर्देशक मछिंद्र चाटे ने बताया कि “मातृ देवो भवः” एक बेहद ही खूबसूरत फिल्म होगी और यह एक पारिवार के अंदर विभिन्न विचारधारा के लोगों के आपसी सामंजस्य को लेकर खींचतान पर आधारित फिल्म होगी , जिसमें रिश्तों को निभाने और उसमें कड़वाहट क की कहानी को भी दिखाया जाएगा । इस फिल्म में माँ की ममता को दिखाया जाएगा कि किस तरह से इस घनघोर आर्थिक युग में भी माँ अपने सपनों को तिलांजलि देकर अपनी संतान के सुख के लिए हर कष्ट उठाने को तैयार रहती है। फिल्म में इमोशन और रोमांच के साथ मनोरंजन भी भरपूर मात्रा में दर्शकों को देखने को मिलेगा। आजकल की टिपिकल फिल्मों से अलग इस फ़िल्म की अपनी पहचान होगी, और मातृशक्ति पर आधारित इस फ़िल्म को दर्शक एक नए प्रयोग के तौर पर देखेंगे। फिल्म के निर्माता निर्देशक ने मातृ देवो भवः को एक अलग कलेवर देने के लिए बिल्कुल अलहदा कहानी को चुना है। फिल्म के लेखक सभा वर्मा ने कहानी की ऐसी बनावट है कि जिसके अंदर से प्यार, संस्कार, जिम्मेवारी और इमोशन स्वतः निकलकर आएगें और यह दर्शकों के लिए एक सरप्राइजिंग एलिमेंट के तौर पर देखा जाएगा।कुल मिलाकर एक मां की ममता के मातृत्व की अतुल्य कहानी है “मातृ देवो भव:”!

देवयानी मूवीज के बैनर तले बनने वाली फिल्म “मातृ देवो भवः” के निर्माता निर्देशक हैं मछिंद्र चाटे। फ़िल्म के गीत व कथा लिखी है सभा वर्मा ने। वहीं संगीत से सजाया है साजन मिश्रा ने। फिल्म के छायाकार फिरोज खान और फाइट मास्टर हीरा यादव और नृत्य निर्देशक आकाश सेठी हैं। प्रोडक्शन हेड हैं सागर शेलखे। फिल्म मातृ देवो भवः के कलाकार हैं आम्रपाली दुबे, डॉ महेश कुमार, मनोज टाईगर, संजय पाण्डेय , लोटा तिवारी, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, स्वीटी सिंह राजपूत, रम्भा साहनी और बबलू खान। फ़िल्म की शूटिंग 25 सितम्बर से उत्तरप्रदेश के अम्बेडकर नगर में की जाएगी।

  • Related Posts

    हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता: दिनेश भट्ट         (नया अध्याय)          हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना          हिंदी सिनेमाः बात…

    हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का हुआ निधन एक युग का हुआ अंत बालीवुड में शोक की लहर।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।                                              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।