कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम तीरथ रावत ने उपचुनाव में हार को लेकर कहा- प्रत्याशी का चयन सही नहीं हुआ

Spread the love

कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम तीरथ रावत ने उपचुनाव में हार को लेकर कहा- प्रत्याशी का चयन सही नहीं हुआ

कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम व पूर्व सांसद तीरथ रावत ने उपचुनाव में हार को लेकर कहा कि प्रत्याशी का चयन सही नहीं हुआ। मैंने पहले भी इस बारे में संकेत दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सही सम्मान नहीं मिल रहा है।

तीरथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि वह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहें, ऐसी कामना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान नहीं मिल रहा है। मैंने पहले भी कहा था, कि प्रत्याशी का चयन ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि अब केदारनाथ में प्रत्याशी चयन में हमें और समझदारी दिखानी होगी। सबसे राय मशविरा लेकर बातचीत करते हुए, थोपने का काम मत करना। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी आह्वान किया कि सभी मिलकर काम करें। पार्टी की जीत के लिए एकजुटता दिखाएं। तीरथ ने कहा, अब तो जनता आगे बढ़ गई, हम पीछे हो गए भईया। कहा, जो यहां बैठे हैं, कोई बड़ा आदमी नहीं है। आज तू है तो कल मैं हूं। सबसे पीछे वाला आगे आ जाए और आगे वाला पीछे चला जाए। कहीं भी बैठो, जमीन मत छोड़ो।

उपचुनाव में हार पर बोले बहुगुणा, पहाड़ में छोटे झटके आते रहते हैं

        बधाई प्रस्ताव के अनुमोदक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा ये पहाड़ का इलाका है। छोटे-मोटे भूकंप के झटके तो आते रहते हैं। लेकिन हिमालय नहीं हिलता। अगला कार्यक्रम केदारनाथ चुनाव जीतने के बाद होगा। कठिन चुनाव है। आसान न समझना है। इससे देश की आस्था जुड़ी है। एक नेता ने अयोध्या की सीट जीत ली, उस नेता को पूरे देश में घुमा रहे हैं। पता नहीं राहुल गांधी उसका नाम भी जानते हैं या नहीं। मैं पार्टी से अनुरोध करूंगा कि सोच समझकर उम्मीदवार तय कीजिएगा। हर बूथ को युद्ध की तरह लड़ना है, तब हम अपने बदरीनाथ का सम्मान वापस लाएंगे। तीन वर्ष नहीं, आप हर वर्ष आएंगे। आप अपनी चिंता न करो, वो हम कर लेंगे। आप केवल जनता की चिंता करो। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कुछ गलत दिखे तो प्रदेश अध्यक्ष या मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएं।

  • Related Posts

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                      (नया अध्याय)         जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता…

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                      (नया अध्याय)     डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?