द्रवित ह्रदय, अश्रु नयनों में

Spread the love

 

इंजी. अरुण कुमार जैन।

 

 

द्रवित ह्रदय, अश्रु नयनों में

 

बारह जून गुरु का दिन था, दो बजने वाले थे,

बोइंग विमान से ढाई सौ यात्री लन्दन जाने वाले थे.

कई तो मिलकर लौट रहे थे,

कितनों को मिलना था,

नेह, प्रेम, आनंद ह्रदय में,

सब के मन जी भर था.

*****

वृद्ध, युवा थे, नन्हे, मुन्ने,

नव शिशु भी इनमें थे,

नई उमंगे, सपने नूतन,

सबकी आँखों में थे.

रन वे पर दौड़ा, उड़ा, बढा,

आग लगी टकराया,

हर्ष, उमंग पीर में बदली,

करुण रुदन का साया.

*******

चीख, वेदना, भय, पीड़ा थी,

रोम- रोम व्याकुल था,

मृत्युमुख के सभी सामने,

मानो महाप्रलय था.

महानर्क व महाविनाश था,

पल भर में यूँ आया,

टूटी साँसो की डोर सभी,

मृत्यु साम्राज्य घिर आया.

*******

माता, पिता, भाई व बहिंनें

पुत्र, मित्र घबराये,

पति, पत्नी, बच्चे, दादा, दादी,नयनन नीर बहाये.

क्रूरकाल हिंसक हाथों ने,

दमन चक्र फैलाया,

265 सभी अभागे, को काल के गाल समाया.

*****

प्रश्न चिन्ह मुँह बाये कितने,

किसने यह करवाया!

आतंक वाद, मानवीय भूल,

या क्रूर काल का साया?

लाखों आँखों में नीर विपुल, सब मन व्याकुल, आकुल हैं.

कितने कितने सपने टूटे, जर्ज़र तन व मन हैं.

******

कैसा यह सन्देश भयावह,

किसने यह भेजा है,

इंद्र धनुष, नंदन कानन में, महा मृत्यु योग भेजा है.

द्रवित हृदय, अश्रु नयनों में,

महापीर है मन में,

न्याय मिले हर निरपराध को, प्रभुवर तेरे जग में।

(विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    Spread the love

    Spread the love  आशीष कुमार चौहान (एनएसई  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ)                 (नया अध्याय, देहरादून)   भारत का बजट 2026-27 साथ-साथ चल सकते…

    स्मृतियों की राह में कविता.

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, देहरादून) _____________________ स्मृतियों की राह में कविता. _____________________ कविता नहीं है राख का ढ़ेर …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?