झील के किनारे 

Spread the love

 

प्रो.(डॉ.) मंजू वर्मा,

(रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय) चंडीगढ़।

 

 

 

झील के किनारे 

 

चंडीगढ़ की सुखना

झील के किनारे

डेढ़ सौ साल पुराना

वो पीपल का पेड़

ज्यों का त्यों खड़े

हमारे प्रेम की गाथा

…..दोहराता है!

 

इसकी झुकी डालियां

झील के पानी से

अठखेलियां करती

इतराती-लहलहाती

अतीत के पन्नों को

उलटती- पलटती दिखाई देती हैं

 

पेड़ के तने पर उकरा

वो मेरा और तुम्हारा नाम

चाहे वक़्त के साथ

धूमिल हो गया……

 

लेकिन,,,,

वर्षों बाद उसके स्पर्श का स्पंदन

एक अद्भुत कम्पन बन

रूह में उतर गया

 

स्मृति के मानस पटल पर

तुम्हें समक्ष खड़े पाया

जिसे चाह कर भी पकड़ न सकी

 

तुम्हारी आकृति का लावण्य

झील के आभामंडल को

लावनित कर गया

पुष्प महकने लगे,

परिंदे चहकने लगे,

भंवरे गुंजायमान हो गये…..

 

ढलते सूरज का सुरमई प्रतिबिंब

झील के पानी में हिचकोले खाता

मानो झूला झूल रहा हो

 

वर्षों बाद,,,,

ऐसी मनोरम छटा देख

तुम्हारी यादों की तपिश

राख में दबी चिंगारी सी

सुलगकर मुखरित हो

भीतर की विरहाग्नी को

प्रज्ज्वलित कर गई….!!

 

 

यह कविता मेरे काव्य संग्रह ” हम फिर मिलेंगे ” में संकलित की गई है।

  • Related Posts

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    Spread the love

    Spread the love  आशीष कुमार चौहान (एनएसई  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ)                 (नया अध्याय, देहरादून)   भारत का बजट 2026-27 साथ-साथ चल सकते…

    स्मृतियों की राह में कविता.

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, देहरादून) _____________________ स्मृतियों की राह में कविता. _____________________ कविता नहीं है राख का ढ़ेर …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?