डरा हुआ आदमी —-एक.

Spread the love

 

राजकुमार कुम्भज 

जवाहरमार्ग, इन्दौर।

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

_____________________

डरा हुआ आदमी —-एक.

_____________________

डरा हुआ एक आदमी 

छड़ी लेकर खड़ा है बीच बाज़ार 

गाहे-बगाहे धमका रहा है सभी को 

हर आने जाने वाले को दिखा रहा है ऑंखें

उन्हें, जो फूटी ऑंखों नहीं सुहाते हैं उसे

खेत,खलिहान, फसल और फ़ैसले 

सब कुछ बेच देना चाहता है वह 

पत्थर भी, पत्थर के भीतर का पानी भी 

पानी की आस्था और श्रद्धा तो बेच चुका 

पहले ही बेच चुका मित्रवत मित्रों को 

अब वह बेचता है वे वस्तुऍं तमाम-तमाम 

बेचारे गुमशुदा विचारों की तरह

जिनके भीतर रहती थी कभी कुछ ओस 

और अब आशय आत्मसमर्पण संपूर्ण 

डरता है, बहुत-बहुत डरता है अकेले में 

और बदल-बदल मुद्राऍं हॅंसता है 

डरा हुआ एक आदमी.

_____________________

 

 

डरा हुआ एक आदमी—दो.

_____________________

डरा हुआ एक आदमी 

डरते-डरते बदलता रहता है कपड़े 

खोलता है, बंद करता है अपनी आस्तीनें 

पुरखों से बचाते हुए नजरें

कुछ सीखता है उल्टा-सीधा 

माॅंजता है चाकू-छुरे-तमंचे-तलवारें

डरा हुआ एक आदमी 

बीड़ी-सिगरेट-हुक्का नहीं पीता है 

लेकिन जेब में एक माचिस जरुर रखता है 

जलता है,आग लगाता है आग बुझाने में 

बेहतर जानता है वह और कुछ अधिक ही जानता है इन दिनों 

जो भूखे हैं वे ही बॅंटेंगे‌ और कटेंगे 

क्या मुफ़्त के राशन से किसी तरह बचेंगे 

सोचने-समझने से वंचित करता है सब 

डरा हुआ एक आदमी 

डरे हुए आदमी के पास है कुर्सी ही विचार 

इसलिए वृक्षों की हत्या का शोक़ीन वह 

तोपें उसकी, तोपची उसके,तोपख़ाने उसके 

न्याय उसका, न्यायाधीश उसके, न्यायालय उसके 

ख़बर उसकी, मुखबिर उसके,अख़बार उसके 

फिर भी फिर-फिर डरता रहता है वह 

बहती नदी के बहते जल से,जॅंगल से, जमीन से

दिन-रात हवा में उड़ता है वह 

सरपट दौड़ती हवा से डरता है वह 

सड़कों पर नाच रहे बच्चों से 

मन की बात करते हुए डरता है वह 

डरा हुआ एक आदमी.

_____________________

 

  • Related Posts

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    Spread the love

    Spread the love  आशीष कुमार चौहान (एनएसई  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ)                 (नया अध्याय, देहरादून)   भारत का बजट 2026-27 साथ-साथ चल सकते…

    स्मृतियों की राह में कविता.

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, देहरादून) _____________________ स्मृतियों की राह में कविता. _____________________ कविता नहीं है राख का ढ़ेर …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?