संजय एम. तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
पाक और चीन की यारी…!
अब तो सुकून पा रहें होंगे पाक के हुक्मरान,
कहीं तो ऊंचा हो रहा हैं उनके देश का नाम।
पाँच सालों से गधों की संख्या बढ़ती जा रही,
भले महंगाई डायन अवाम का खून चूस रहीं।
पाक में इस समय 60 लाख से ज्यादा गधे हैं,
इस बढ़ोत्री से तो भई चीन के मज़े ही मज़े हैं।
इस्लामाबाद और बीज़िंग की ज़बरदस्त यारी,
गधों की सप्लाई से ‘डॉलर’ कमाने की तैयारी।
चीन में गधों की डिमांड में वृद्धि आया मौका,
शहबाज ने बिना बॉल के लगा दिया है चौका।
चीनी खरीदारों ने अपनी नजरें खूब हैं जमाई,
अभी यहाँ कंगाली में दिख रहीं सिर्फ कमाई।
(संदर्भ-पाकिस्तान में गधों की आबादी पहुंची 60 लाख पार)






