कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 26 से।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 26 से।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर, लायंस क्लब बिलासपुर एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 26 सितंबर से कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिनका पैर कट गया है उनके पैर के नाप से शिविर की शुरुआत होगी। 29 एवं 30 सितंबर को लाभार्थियों को कृत्रिम पैर का निःशुल्क वितरण किया जायेगा ।यह शिविर अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के मोपका स्थित हॉस्पिटल में संपादित होगा। निर्धारित हितग्राही की संख्या 112 का अग्रिम पंजीयन पूर्व में ही हो चुका है। इस शिविर का 26 सितंबर को उद्घाटन नगर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे। शिविर में पैर नाप अनुसार बनाने के लिए भावनगर गुजरात की सात सदस्यों की टीम आ रही है। कृत्रिम पैर बनाने का पूरा सामान आ चुका है। कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मोपका स्थित विकलांग हॉस्पिटल में आयोजित की गई। इसमें तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रुपरेखा तय की।

इस बैठक में पवन नालोटिया, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ विनय पाठक, शैलेश बाजपेयी एवं राजेन्द्र राजू अग्रवाल ने अपनी तैयारी के संदर्भ में बात की। समापन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मिनट टू मिनट प्रोग्राम तय करके पंजीयन, भोजन, हॉल, स्थल, लाईट, टेंट माइक इत्यादि हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में तीनों संस्थाओं से बहुत संख्या में सदस्य शैलजा शुक्ला, राजीव भारद्वाज, अमित चक्रवर्ती, डॉ आर ए शर्मा, डॉ अजय पण्ड्या, पायल लाठ ,सुधा शर्मा,नित्यानन्द अग्रवाल, मुकेश महलवाला, किशन बुधिया, डी पी गुप्ता, विद्या केडिया, राजू सुल्तानिया, गोविंद राम मिरी एवं विकलांग चेतना परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    सुंदर त्वचा और स्वस्थ बालों के लिए घरेलू नुस्ख़े

    Spread the love

    Spread the love  डा. फौजिया नसीम “शाद”                         (नया अध्याय, देहरादून)   सुंदर त्वचा और स्वस्थ बालों के लिए…

    प्राकृतिक सौंदर्य व बालों की देखभाल के घरेलू उपाय

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. फौजिया नसीम ‘शाद’       प्राकृतिक सौंदर्य व बालों की देखभाल के घरेलू उपाय                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।