जीवन का माली

Spread the love

प्रियंका सौरभ 

कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, 

आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)

 

 

जीवन का माली

 

जो रोकता, जो टोकता है,

वही सत्य का दीप जला है।

जो कटु वचन से राह दिखाए,

सच मानो, सच्चा सखा है।

 

जिस बगिया का माली जागे,

हरियाली चारों ओर आए।

स्नेह से जो सींचे जड़ को,

उसका यश जग सारा गाए।

 

जहाँ न कोई अंकुश होता,

मन का पौधा सूख ही जाता।

बिन मर्यादा, बिन सिखवारे,

हर पथिक बस भटक ही जाता।

 

माली जो कांटे हटाता,

वही फूल की रक्षा करता।

धूप-सितम से लड़कर भी,

छाँव घनी वह सदा ही करता।

 

जीवन में जो दिशा दिखाए,

सन्मार्गों की ज्योत जलाए।

ऐसे माली को न भूलो,

उसके ऋण में शीश झुकाए।

 

बिन माली जो वृक्ष पलेगा,

वह झंझा में शीघ्र ढलेगा।

संस्कार की छाँव जरूरी,

बिन इसके सब शून्य लगेगा।

 

इस जीवन की राह कठिन है,

हर पथ पर संघर्ष घना है।

जो संवार दे बीज-नवेली,

वही माली धन्य बना है।

 

 

  • Related Posts

    रिश्तों की चिता..

    Spread the love

    Spread the loveप्रियंका सौरभ  रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,  आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)     रिश्तों की चिता..   कभी एक आँगन था… जहाँ माँ की…

    मैं विषपान करता हूं

    Spread the love

    Spread the loveडॉo सत्यवान सौरभ, कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट, बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा।        मैं विषपान करता हूं   हर मुस्कान के पीछे, छिपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 5 views
    विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

    अल्मोड़ा के युवा व्यापारी केवल पाण्डे का हुआ आकस्मिक निधन। 

    • By User
    • April 8, 2025
    • 6 views
    अल्मोड़ा के युवा व्यापारी केवल पाण्डे का हुआ आकस्मिक निधन। 

    रिश्तों की चिता..

    • By User
    • April 7, 2025
    • 4 views
    रिश्तों की चिता..

    मैं विषपान करता हूं

    • By User
    • April 7, 2025
    • 8 views
    मैं विषपान करता हूं