रिश्तों की चिता..

Spread the love

प्रियंका सौरभ 

रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस,

कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,

 आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)

 

 

रिश्तों की चिता..

 

कभी एक आँगन था…

जहाँ माँ की साड़ी की ओट में

दुनिया छुप जाया करती थी।

अब उसी आँगन में,

“सीमा रेखा” खींची गई है…

जमीनी नक्शे से रिश्तों का नापा जा रहा है!

 

कभी जो थाली में एक साथ खाते थे—

अब “हिस्से” गिने जाते हैं…

और थाली से ज़्यादा “बयान”

महत्त्वपूर्ण हो गए हैं।

भाई नहीं बोलते अब— वो वकील से बात करते हैं।

 

माँ की रुलाई अब दीवार के उस पार नहीं सुनाई देती,

क्योंकि कानों पर कानूनी हेडफ़ोन चढ़ा है…

और दिल… दिल तो अब

स्टाम्प पेपर से ज्यादा मुलायम नहीं रहा।

 

जायदादें क्या बाँटी यारों…

बँट तो हम गए थे उस दिन,

जब पहली बार “मेरा” और “तेरा”

घर के भीतर बोला गया था।

वो पहला शब्द ही अंतिम वार था — भाईचारे पर।

 

कभी जिस ज़मीन पर

हमारे पाँवों के निशान थे,

अब उस पर जूते चलते हैं…

और दस्तख़तों से तय होता है,

कौन किसका, कितना अपना है।

 

अब भी अगर पूछो —

“क्या मिला इस जायदाद से?”

तो जवाब बस इतना है:

“एक दीवार, चार हिस्से,

और अनगिनत रिश्तों की चिता…”

 

जायदादें कहाँ बँटी थीं…

जायदादों में बँट गए भाई।

 

 

  • Related Posts

    हनुमान जन्मोत्सव पर वीर बालाजी का किया दिव्य श्रृंगार हुए अनुष्ठान।

    Spread the love

    Spread the loveसंवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।   हनुमान जन्मोत्सव पर वीर बालाजी का किया दिव्य श्रृंगार हुए अनुष्ठान।               कानड: शनिवार को भगवान श्री…

    सत्ता, शहादत और सवाल

    Spread the love

    Spread the loveडा. सत्यवान सौरभ, कवि, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट, बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा।   सत्ता, शहादत और सवाल   क्यों जलियाँ की चीख सुन, सत्ता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान जन्मोत्सव पर वीर बालाजी का किया दिव्य श्रृंगार हुए अनुष्ठान।

    • By User
    • April 12, 2025
    • 5 views
    हनुमान जन्मोत्सव पर वीर बालाजी का किया दिव्य श्रृंगार हुए अनुष्ठान।

    स्कूटी से फिसलने पर एक युवक की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान हुई मौत।

    • By User
    • April 12, 2025
    • 6 views
    स्कूटी से फिसलने पर एक युवक की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान हुई मौत।

    सत्ता, शहादत और सवाल

    • By User
    • April 12, 2025
    • 6 views
    सत्ता, शहादत और सवाल

    जाखराज मेले की तैयारी, 15 अप्रैल को जलते अंगारों पर नृत्य करेंगे जाखराज।

    • By User
    • April 12, 2025
    • 8 views
    जाखराज मेले की तैयारी, 15 अप्रैल को जलते अंगारों पर नृत्य करेंगे जाखराज।