अपनी बदनामी और ज्यादा———– ?

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

 

अपनी बदनामी और ज्यादा———– ?

—————————————————————

अपनी बदनामी और ज्यादा, नहीं करवाना चाहते हम।

कदम अब तेरी दर पर यार, नहीं रखना चाहते हम।।

अपनी बदनामी और ज्यादा——————-।।

 

बहुत गलत समझा है हमको, मगर हम नहीं है वैसे।

हमको बहुत प्यारी है इज्जत, हमें नहीं चाहिए पैसे।।

चन्द रुपयों के लिए शान अपनी, नहीं खोना चाहते हम।

अपनी बदनामी और ज्यादा——————।।

 

कहो कब हमने तेरा यार, बुरा सोचा है सच कह दो।

खुशी क्या नहीं दी तुमको, वहम तुम अपना मिटा दो।।

अब तुमसे प्यार और ज्यादा, नहीं करना चाहते हम।

अपनी बदनामी और ज्यादा——————।।

 

चिराग तुम्हें दिल का समझकर, किया था रोशन कल तुमको।

अपने चमन का फूल समझकर, महकाया था हमने तुमको।।

तुम्हारे लिए और लहू यार, नहीं बहाना चाहते हम।

अपनी बदनामी और ज्यादा——————।।

 

समझना ऐसा नहीं तुम, जी नहीं सकते तेरे बिन।

बहुत याद हम तुमको करेंगे, कटेंगे मुश्किल से दिन।।

बर्बादी तुमसे और ज्यादा, नहीं करवाना चाहते हम।

अपनी बदनामी और ज्यादा——————।।

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक।

    Spread the love

    Spread the loveसंदीप सृजन।   म.प्र. के सिंगोली में जैन संतों पर हमला।   संतो के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक। हाल ही में मध्य प्रदेश के नीमच जिले के…

    सीखो गिलहरी-तोते से

    Spread the love

    Spread the loveडॉo सत्यवान सौरभ, कवि, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,  बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा।   सीखो गिलहरी-तोते से (साक्षात प्रेम देखकर लिखी गयी कविता)    पेड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 7 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    यह तेरी खुशनसीबी है कि————