ज्योतिबा फुले का नाम तब तक रहेगा(ज्योतिबाफुले की जयंती पर)

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 

ज्योतिबा फुले का नाम तब तक रहेगा 

       (ज्योतिबाफुले की जयंती पर)

———————————————————-

(शेर)- भारत में महिला शिक्षा के लिए, बोलो किसने पहला स्कूल खोला था।

शोषित- वंचित वर्गों के शोषण के खिलाफ, किसने मोर्चा खोला था।।

बनाकर सत्य शोधक समाज किसने, शुरुआत की समाज सुधार की।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भारत में, किसने हल्ला बोला था।।

———————————————————-

जब तक यह सूरज और चांद रहेगा।

ज्योतिबा फुले का नाम तब तक रहेगा।।

शोषितों के लिए, जो किया ज्योतिबा ने।

इसके लिए ज्योतिबा का देश ऋण रहेगा।।

जब तक यह सूरज———————–।।

 

11 अप्रैल 1827 को, जन्म लिया ज्योतिबा ने।

1848 में पहला, महिला स्कूल खोला ज्योतिबा ने।।

सावित्री बाई फुले को बनाया, पहली महिला शिक्षिका।

महिला शिक्षा में ज्योतिबा का योगदान अमर रहेगा।।

जब तक यह सूरज————————-।।

 

लिंग असमानता के खिलाफ, जंग शुरू की ज्योतिबा ने।

शोषितों के शोषण के खिलाफ, क्रांति शुरू की ज्योतिबा ने।।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ, ज्योति जलाई ज्योतिबा ने।

ज्योतिबा का जय ज्योति-जय क्रांति का नारा अमर रहेगा।।

जब तक यह सूरज————————।।

 

समाज सुधारक, लेखक, एक दार्शनिक थे ज्योतिबा।

सत्य शोधक समाज के निर्माता, महात्मा थे ज्योतिबा।।

गुलामगिरी लिखकर ज्योतिबा ने, सोये वर्ग को जगाया।

ज्योतिबा का जीवन सच में, पूजनीय विश्व में रहेगा।।

जब तक यह सूरज————————-।।

 

 

 

 

  • Related Posts

    सीखो गिलहरी-तोते से

    Spread the love

    Spread the loveडॉo सत्यवान सौरभ, कवि, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,  बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा।   सीखो गिलहरी-तोते से (साक्षात प्रेम देखकर लिखी गयी कविता)    पेड़…

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    Spread the love

    Spread the loveकुमार कृष्णन।   झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।   “आज जब मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष पद का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीखो गिलहरी-तोते से

    • By User
    • April 16, 2025
    • 6 views
    सीखो गिलहरी-तोते से

    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    झारखंड की राजनीति में नया मोड़, अब झामुमो की कमान हेमंत सोरेन के हाथों।

    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    • By User
    • April 16, 2025
    • 4 views
    गिलहरी और तोता: एक लघु संवाद

    यह तेरी खुशनसीबी है कि————

    • By User
    • April 16, 2025
    • 5 views
    यह तेरी खुशनसीबी है कि————