मनुर्भव ने हरेला सप्ताह में रोपे सैकड़ों पौधे

Spread the love

मनुर्भव ने हरेला सप्ताह में रोपे सैकड़ों पौधे

             देहरादून: निराश्रित बच्चों, महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय स्वैच्छिक संगठन मनुर्भव के हरेला सप्ताह में विगत 13 जुलाई से अब तक सैकड़ों पौधों का रोपण किया जा चुका है। 13 जुलाई को मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ अभियान सुद्धोवाला, जेल रोड में पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इस अभियान में सिर्फ पौधे नहीं जा रहे हैं बल्कि बाकायदा उनकी देखभाल भी की जा रही है और रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं।
मनुर्भव की संस्थापक डॉ. गिरिबाला जुयाल पिछले कई वर्षों से इस अभियान को चला रही हैं। उनके आग्रह पर 14 जुलाई को क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर तथा ग्राम प्रधान मंजू नेगी, डॉ. जीपी जुयाल, डा. निधि शर्मा, समीर उनियाल आदि ने स्व. कैप्टन विभूति ढौंढियाल की स्मृति में फौजी बच्चों एवं अन्य की सहायता हेतु चलाये जा रहे एनजीओ “शौर्य नमन ग्रुप” के सक्रिय सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण किया। दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने पौधारोपण में भागीदारी की। उसके बाद हरेला पर्व पर आईजी जेल श्रीमती विमला गुंज्याल और डीआईजी ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मनुर्भव का यह अभियान आज भी जारी रहा। डा. गिरीबाला जुयाल ने कहा कि कार्यक्रम पूरे वर्षात तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कोविड काल से समाज सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण का यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। जेल बंदियों के बच्चों के कल्याण तथा उन्हें हुनरमंद बनाने के कार्यक्रम भी निरंतर चल रहे हैं, साथ ही संस्था अपने संसाधनों से निराश्रित और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित नागरिक बनाने के लिए भी प्रयत्नशील है और समाज के जिम्मेदार लोग स्वैच्छिक रूप से भागीदारी देकर कार्यक्रम को बढ़ा रहे हैं।

  • User

    Related Posts

    पौधरोपण से ज्यादा निगरानी की जरूरत।

    Spread the love

    Spread the loveप्रियंका सौरभ रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,  आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)           पौधरोपण से ज्यादा निगरानी की जरूरत।   आज…

    आज नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा अनेक ब्लॉक में हरेला त्योहार मनाया गया।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो  कुमाऊं: दयानन्द कठैत, ब्यूरो  कुमाऊं, अल्मोड़ा। आज नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा अनेक ब्लॉक में हरेला त्योहार मनाया गया। जिसमें विभिन्न स्थानों में पेड़ लगाएं गए। जिसका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुभांगी छंद।

    • By User
    • October 18, 2024
    • 2 views
    शुभांगी छंद।

    “कुसंग”

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    “कुसंग”

    वीरगति दिवस पर विशेष। सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    वीरगति दिवस पर विशेष।     सिपाही जगपाल सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)

    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 4 views
    रुद्रप्रयागः  केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    • By User
    • October 18, 2024
    • 9 views
    केंद्रीय राज्यमंत्री सविता केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना की

    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

    • By User
    • October 18, 2024
    • 5 views
    डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी मे पहला दौरा, किंक्रेग पार्किंग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया