मोदीलहर के सहारे इस बार भी कई विवादित नेता सांसद बनने की फिराक में। : पंकज सीबी मिश्रा

Spread the love

मोदीलहर के सहारे इस बार भी कई विवादित नेता सांसद बनने की फिराक में।

 पंकज सीबी मिश्रा, “नया अध्याय” (संपादक) उत्तर प्रदेश

             लखनऊ ब्यूरो :  इस बार का लोकसभा चुनाव अप्रत्याशित परिणाम की तरफ बढ़ता दिख रहा। साइलेंट वोटर और दो चरणों के बाद बढ़े वोट प्रतिशत ने चुनावी विशेषज्ञ एवं विश्लेषकों कों चौकाया है। पीएम मोदी कों एक बार फिर ढाल बना कर कई विवादित नेता इस बार लोकसभा की वैतरणी पार करने की फिराक में है। कुछ प्रमुख नामों में चर्चाओं में आए बृजभूषण सिंह के पुत्र, लोकसभा मछलीशहर से बीपी सरोज, राज्य में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र और भी कई नाम है जिन्हे जीतने के लिए मोदी नाम के लहर की जरुरत पड़ने वाली है। इन प्रत्याशीयों के काम अथवा इनके सांसद या विधायक पिता का काम बहुत अच्छा नहीं रहा है जिससे इनके विजयश्री पर शंका के बादल मंडरा रहें। उधर मोदी लगातार पूर्वांचल में बने हुए है और इन प्रत्याशीयों के लिए हवा बनाते नजर आ रहें। जौनपुर और मछलीशहर में तो केंद्रीय मंत्रियो की पुरी टीम लागी हुईं है। 21 मई को प्रधानमंत्री फिर बार बनारस में रहेंगे और करेंगे 18 घंटे प्रवास । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हफ्तेभर के अंतराल के बाद एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र में होंगे। वह 21 मई को 18 घंटे के दो दिनी प्रवास पर आ रहे हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय में नारी शक्ति सम्मेलन और संवाद को संबोधित करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम होगा। वह चुनावी जनसभा संबोधित करने 22 मई की सुबह कुशीनगर रवाना होंगे।प्राथमिक प्रोटोकॉल के अनुसार प्रधानमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से 21 मई की शाम प्रयागराज से 5.20 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर आएंगे। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले विभिन्न क्षेत्र की लगभग 10 महिलाओं से संवाद करेंगे। इनमें वे महिलाएं होंगी, जो अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। इसके बाद मोदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भाजपा पूर्वांचल में कई सम्मेलन कर चुकी है और वाराणसी में प्रस्तावित मोदी जी के महिला सम्मलेन में मुख्य अतिथि बन पहुँचने पर सम्मलेन में करीब 25 हजार महिलाओं के जुटान की तैयारी है। प्रधानमंत्री करीब सवा घंटे के कार्यक्रम के बाद चौकाघाट, लहरतारा, मंडुवाडीह होते हुए बरेका अतिथि गृह पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे सेना के हेलीकाप्टर से कुशीनगर के लिए उड़ान भरेंगे। वाराणसी में एसपीजी की टीम ने रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 मई को प्रस्तावित नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। एसपीजी ने पुलिस लाइन हेलीपैड एवं बरेका गेस्ट हाउस के अलावा उन रूट का भी निरीक्षण किया जिससे मोदी को गुजरना है। प्रधानमंत्री 21 मई की शाम करीब 5.15 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह पुलिस लाइन तिराहा, मकबूल आलम रोड होते हुए चौकाघाट के रास्ते संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। एसपीजी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ एएसएल बैठक भी की। वहीं, सेना के हेलीकॉप्टर ने पुलिस लाइन हेलीपैड पर रविवार को टच एंड गो का रिहर्सल किया। पीएम मोदी पूर्वांचल में जौनपुर, वाराणसी आजमगढ़ कैसाम्बी इत्यादि जगह उमस और भारी गर्मी में जनसभा कर कई विवादित प्रत्याशीयों के लिए बैटिंग करते नजर आए।

  • Related Posts

    बराबरी की बहस से दिखावे की शिक्षा तक…..!

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादक जौनपुर यूपीः  पंकज सीबी मिश्रा    राजनीतिक विश्लेषक            (नया अध्याय)          बराबरी की बहस से दिखावे की…

    “वैदिक प्रकाशन द्वारा युगपुरुष कविवर सूर्य जी की पुस्तक ‘मानवता ही मानवीय लक्ष्य’ का शीघ्र प्रकाशन।”

    Spread the love

    Spread the love  युगपुरुष कविवर सूर्य प्रखर आध्यात्मिक चिन्तक महनीय समाज-सुधारक, साहित्यकार भारतीय मानवतावादी, दार्शनिक   (नया अध्याय, देहरादून)   “वैदिक प्रकाशन द्वारा युगपुरुष कविवर सूर्य जी की पुस्तक ‘मानवता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।