राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सावन माह में मानसून पूरी तरह से मेहरबान; सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां

Spread the love

 

                   राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सावन माह में मानसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है। सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए रहे और इसके बाद बारिश शुरू हो गई।

               दिल्ली के धौला कुआं और गुरुग्राम में अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते लोगों को बड़ी राहत मिली। इस वक्त दिल्ली एनसीआर में कांवड़ यात्रा चल रही है। बारिश की वजह से शिवभक्तों को भी बड़ी राहत मिली।  बता दें कि गाजियाबाद के गुलधर रैपिड स्टेशन के पास तेज बारिश हो रही है।
                बीते सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। शाम को जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार शाम 5:30 बजे तक रिज में 29.6, लोधी रोड और पालम में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 33.6 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 73 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई थी। आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते यानी 27 जुलाई तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। साथ ही, दो दिन झमाझम बारिश के भी आसार हैं।

  • Related Posts

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    Spread the love

    Spread the love  आशीष कुमार चौहान (एनएसई  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ)                 (नया अध्याय, देहरादून)   भारत का बजट 2026-27 साथ-साथ चल सकते…

    स्मृतियों की राह में कविता.

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, देहरादून) _____________________ स्मृतियों की राह में कविता. _____________________ कविता नहीं है राख का ढ़ेर …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?