ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260116oLvMNeIu
तस्कर की पत्नी और मां को ए एन टी एफ फिरोजपुर रेंज ने गिरफ्तार किया उनके पास से 2 किलो हेरोइन 47.50 लाख रूपय ड्रग मनी 100 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी की बारामद।
गुरिंदरबीर सिंह ए आई जी ए एन टी एफ ने दी जानकारी
फिरोजपुर: ए एन टी एफ ने सितंबर महीने में एक नशा तस्कर संदीप सिंह उर्फ सीपा से 50 किलो हेरोइन बरामद की थी उसी केस में आगे कार्रवाई करते हुए ए एन टी एफ ने तस्कर संदीप सिंह उर्फ सीपा की नशे के कारोबार से 47.50 लाख रूपये की ड्रग मनी 100 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी और दो किलो हेरोइन उसकी पत्नी और मां से बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है
इस बात की जानकारी देते हुए ए आई जी गुरिंदर बीर सिंह ने बताया की सितम्बर महीने में हमने संदीप सिंह उर्फ सीपा को 50 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था उसी केस में आगे कार्रवाई करते हुए संदीप की पत्नी और उसकी मां काफी देर से अपने गांव नहीं आई थी और हमारी टीम लगातार इन पर नजर रख रही थी हमें मालूम पड़ा इसकी मां और पत्नी इसके नशे से कमाए हुए पैसे अपने पास रखती है और इनके बैंक खातों में भी काफी पैसे है जो हमने फ्रीज करवा दिए है इसके अलावा इनके नाम पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक किया गाड़ी भी है और लुधियाना में एक घर भी खरीदा है उस पर भी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: गुरिंदरबीर सिंह ए आई जी ए एन टी एफ







